फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Money swindled from two youths under the pretext of a job in Armenia.

Deoria News: आर्मेनिया में नौकरी का झांसा, दो युवकों से 2.50 लाख रुपये हड़पे

Fri, 25 Sep 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 25 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Money swindled from two youths under the pretext of a job in Armenia.
देवरिया। आर्मेनिया में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कुशीनगर के दो युवकों से 2.50 लाख रुपये लेने, फर्जी वीजा और ऑफर लेटर देने का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में लार थाना क्षेत्र के गयागीर बभनौली बारी निवासी भीम यादव पर आरोप लगाया गया है। सदर कोतवाली पुलिस ने 23 सितंबर को आरोपी पर अलग-अलग दो प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुशीनगर के हाटा थाना क्षेत्र के ढाढ़ा बुजुर्ग निवासी अनस ने तहरीर में कहा है कि देवरिया के शहीद गेट स्थित रामनवल किशोर मणि कॉम्प्लेक्स में न्यू पेन ग्लोबल रिक्रूटमेंट सॉल्यूशन संचालित करने वाले भीम यादव से उसका संपर्क हुआ था।
विज्ञापन

आरोप है कि भीम व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से नौकरी और विदेश भेजने से संबंधित फोटो, पोस्टर और ऑफर साझा करता था। अनस का आरोप है कि भीम ने उसे आर्मेनिया भेजने का भरोसा देकर 28 जनवरी को पासपोर्ट जमा करा लिया और 1.80 लाख रुपये खर्च आने की बात कही।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, अनस और उसके गांव के अमित मद्धेशिया ने अलग-अलग माध्यमों से 1.20 लाख रुपये दिए। इसमें 22 फरवरी को भीम की यूपीआई आईडी पर तीन बार में 30 हजार रुपये, 11 फरवरी को एक अन्य यूपीआई आईडी पर 15 हजार रुपये, 15 हजार रुपये नकद और 13 जुलाई को संतोष शर्मा के खाते में 60 हजार रुपये जमा किए गए। आरोप है कि बाद में मिले वीजा और ऑफर लेटर की जांच कराने पर वे फर्जी निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला कुशीनगर के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के खोटा निवासी गजेंद्र कुमार सिंह का है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि फेसबुक के माध्यम से न्यू पेज ग्लोबल रिक्रूटमेंट सॉल्यूशन से जुड़े लोगों से संपर्क हुआ था।
इसके बाद भीम यादव ने उन्हें देवरिया स्थित कार्यालय बुलाकर कागजात और पासपोर्ट जमा करा लिए तथा आर्मेनिया में नौकरी दिलाने के लिए 1.30 लाख रुपये खर्च होने की बात कही। तहरीर के मुताबिक गजेंद्र ने 15 अप्रैल को कार्यालय में 80 हजार रुपये नकद दिए।

इसके बाद दो जून को आरोपी के बताए खाते में 48 हजार और दो हजार रुपये जमा किए। आरोप है कि आर्मेनिया का वीजा जांच कराने पर फर्जी और टूरिस्ट वीजा निकला। रुपये वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगा। दोनों मामलों की जांच उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed