{"_id":"5d90ecea8ebc3e016b6afdf8","slug":"molestation-deoria-news-gkp3236239135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह सगी बहनों से तीन शोहदों ने की छेडख़ानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेराह सगी बहनों से तीन शोहदों ने की छेडख़ानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरेराह सगी बहनों से शोहदों ने की छेड़खानी
भटवलिया चौराहे पर रविवार को हुई घटना, एक को पुलिस ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के भटवलिया चौराहे पर सरेराह तीन शोहदों ने सगी बहनों से छेड़खानी की। सूचना पर पहुंची डॉयल-100 पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। वह विद्युत निगम में संविदा पर मजदूर है। उसके दो साथी भागने में सफल रहे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
शहर के एक मोहल्ले की रहने वाले 15 और 17 साल की सगी बहनें रविवार की दोपहर किसी काम से जा रही थीं। भटवलिया चौराहे पर तीन शोहदे उनसे छेड़खानी करने लगे। एक किशोरी ने तत्काल डॉयल-100 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक शोहदे को पकड़ लिया। उसके दो साथी भागने में सफल रहे। सरेराह हुई छेड़खानी की इस घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। पकड़ा गया शोहदा विद्युत निगम में संविदा मजदूर है। पीड़ित किशोरियों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। शोहदे की तरफ से कुछ रसूखदार लोग पैरवी में कोतवाली पहुंच गए। सदर कोतवाल अरुण मौर्य ने बताया कि भटवलिया चौराहे पर दो किशोरियों से छेड़खानी का मामला सामने आया है। एक शोहदे को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।