{"_id":"64c418a6a00909a4ed031086","slug":"molestation-case-against-former-bdc-on-girls-tahrir-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-2554-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवती की तहरीर पर पूर्व बीडीसी के खिलाफ छेड़खानी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवती की तहरीर पर पूर्व बीडीसी के खिलाफ छेड़खानी का केस
Sat, 29 Jul 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। लार थाना क्षेत्र के रामनगर में पूर्व बीडीसी सदस्य और पूर्व जिला पंचायत सदस्य के आपसी विवाद ने नया मोड़ ले लिया। बगल के गांव की एक युवती की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात पूर्व बीडीसी सदस्य के खिलाफ छेड़खानी, धमकी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
आरोप है कि 19 जुलाई को शाम सात बजे युवती से गंदी बात की गई। उसका हाथ पकड़ कर बदनीयती से खींचा गया। युवती की फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर गंदे कमेंट किए गए। एक सप्ताह की जांच पड़ताल के बाद लार पुलिस ने केस दर्ज किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने इसी क्षेत्र के रामनगर निवासी सोनू यादव पुत्र विमल यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक लार राहुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
पूर्व बीडीसी ने कहा, आरोपी बच गया मुझे फंसा दिया
देवरिया। केस दर्ज होने के मामले में आरोपी पूर्व बीडीसी रामनगर सोनू यादव ने कहा कि इस मामले में जिस सफेदपोश को हमने रंगे हाथ पकड़ कर उसकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वह आज भी देखा जा सकता है। गांव से दूर सफेदपोश खेत में क्या करने गया था। पुलिस राजनीतिक दबाव में फंसा रही है। मैंने फोटो वायरल किया है, उसी का दोषी हूं।
विज्ञापन
पीड़िता ने कहा- कुछ लोग केस दर्ज न होने का बना रहे दबाव
देवरिया। पीड़िता का कहना केस दर्ज न हो, इसके लिए कुछ लोग मां को धमकी दे रहे थे। पुलिस से सभी के बारे में बता दिया है।