फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   moharram procession in barhaj

बरहज में मोहर्रम के पहले दिन निकाला गया जुलूस, बचा बवाल

Tue, 10 Aug 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
moharram procession in barhaj
बरहज में मोहर्रम के पहले दिन निकाला गया जुलूस, बचा बवाल
विज्ञापन

बरहज। नगर में मोहर्रम के पहले दिन लोगों ने बिना प्रशासन की अनुमति के जुलूस निकाला। कुछ लोग हथियार भी इसमें लहराए। कुछ लोगों से कहासुनी के बाद बवाल जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई । लोगों के बीच-बचाव के बाद किसी तरह मामला शांत हो सका। मामले का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पहले तो बरहज पुलिस ने पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया। लेकिन इसकी भनक मिलने के बाद एसपी ने सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिसके बाद जुलूस निकालने वाले करीब 250- 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन एवं महामारी एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुट गई हैं।

जिले में धारा 144 लागू हैं। बावजूद इसके बिना किसी परमिशन के कोविड - 19 के नियमों की खिल्ली उड़ाते हुए कुछ युवकों ने सोमवार की शाम नगर में मोहर्रम के पहले दिन जुलूस निकाला। जो जामा मस्जिद के रास्ते मुख्य चौक पर पहुंचा। इस दौरान जुलूस में कुछ लोगों से विवाद हो गया। किसी तरह बवाल होने से बच गया। नगर के ही एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर जुलूस का वीडियो वायरल कर दिए जाने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। कोरोना संकट को को देखते हुए कांवड़ और मोहर्रम का जुलूस निकालने पर मनाही के बावजूद भारी तादाद में लोग सड़क पर उतर गए। मंगलवार को एएसपी राजेश कुमार सोनकर भी थाने पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की। इस संबंध में इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि इस मामले में 250 से 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed