फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Modi not to work: Rahul

मोदी जी ने नहीं की काम की बात : राहुल

Mon, 27 Feb 2017 11:00 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 27 Feb 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Modi not to work: Rahul
कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर (देवरिया)। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ढाई साल में मोदी जी ने सिर्फ मन की बात की। उन्होंने कभी काम की बात नहीं की। उन्होंने हिंदुस्तान के सिर्फ 50 परिवारों का उत्थान किया, जो उनकी मार्केटिंग करते हैं। प्रधानमंत्री गरीबों से नोट खींचकर अमीरों को सींच रहे हैं। वह सोमवार को रुद्रपुर के सतासी इंटर कॉलेज के मैदान पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा हर चुनाव में नफरत को हथियार बनाकर उतरती है। हम हिंदू-मुसलमान की नहीं इंसान की और हिंदुस्तान की बात करते हैं। भाजपा नफरत का माहौल बनाकर उत्तरप्रदेश में सत्ता हथियाना चाह रही है। उन्होंने लोगों को फिरकापरस्त ताकतों से सावधान रहने की अपील की। कहा कि बीते दिनों नोटबंदी कर देश के गरीबों का धन अमीरों में बांटने की योजना बनाई गई। दुनिया में नोटबंदी को आर्थिक पागलपन घोषित कर दिया गया है। मोदी देश के पूंजीपतियों का 140 करोड़ रुपये का कर्जा माफ कर चुके हैं।
विज्ञापन


मोदी पूंजीपतियों का अभी 600 करोड़ माफ करने वाले हैं। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री का मेक इन इंडिया प्लान छलावा है। इस देश का किसान और नौजवान अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी पूंजी है। केंद्र की गलत नीतियों के कारण दोनों बर्बाद हो रहे हैं। उत्तरप्रदेश में अकूत प्राकृतिक संपदा होने के बाद भी यहां के नौजवानों बेकार हैं। किसान को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। खेत में आलू पैदा करने वाले किसान को दो रुपया और चिप्स बनाने वाले पूंजीपति को दस रुपया मिल रहा। राहुल ने कहा कि सपा और कांग्रेस की संयुक्त सरकार आने पर हम किसानों और युवाओं का भला करेगें। छोटे उद्योग चलाने वालों की मदद कर रोजगार का अवसर पैदा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed