फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   model arshi khan matter

मॉडल अर्शी केस : जांच के बाद तय होगी कार्रवाई की दिशा

Wed, 28 Feb 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 28 Feb 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
model arshi khan matter
मॉडल अर्शी खान 
फोटो- अर्शी खान
विज्ञापन

मुंबई से आईं मॉडल अर्शी खान ने डॉक्टर पर लगाया धमकी देने का आरोप
कोतवाली पुलिस तहरीर मिलने के बाद जांच में जुटी, होटल का खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुंबई से आईं बिग बॉस फेम माॅडल अर्शी खान के मामले में जांच के बाद कार्रवाई की दिशा तय होगी। शहर के जिम संचालक अभिषेक शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली अर्शी ने इस बार हड्डी के डॉक्टर कमलेश यादव के खिलाफ तहरीर देकर धमकी देने का आरोप लगाया है। डॉक्टर ने आरोप को बेबुनियाद बताया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
शहर के एक होटल में ठहरीं अर्शी ने मंगलवार को कोतवाली में पहुंचकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके मोबाइल पर बार-बार फोन करके देवरिया में दर्ज मुकदमा वापस लेने के लिए धमकी दी जा रही है। उसने सोनू घाट के डॉ. अभिषेक पर केस उठाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

माडल अर्शी खान की मैनेजर मलाड में रहती हैं। 25 जुलाई 2023 को वह अपने परिचित एक जिम संचालक के सोंदा स्थित जिम में पहुंचीं। जहां उनके साथ मारपीट व छेड़खानी की गई। इसके बाद मैनेजर के संग हुई घटना की जानकारी होने के बाद अर्शी खान सीधे देवरिया पहुंचीं और चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच सोमवार को देवरिया पहुंच कर अर्शी खान ने इस मामले में एक और नया मोड़ ला दिया है। अर्शी खान का आरोप है कि देवरिया में चल रहे मामले को वापस करने के लिए उन्हें लगातार धमकी मिल रही है। उन्हें अंजाम बुरा भुगतने की भी बात कही जा रही है।
उन्होंने कोतवाली पहुंचकर आवेदन भी दिया है। उसमें उन्होंने सोनू घाट के एक चिकित्सक को आरोपी किया है। कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि सोनूघाट के डॉ. कमलेश यादव के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

सीसीटीवी फुटेज और चैटिंग की जांच
अर्शी के आरोप के बाद होटल में डॉ. कमलेश यादव के जाने की जांच करेगी। दोनों के बीच हुई मोबाइल चैटिंग की भी जांच की जाएगी। पुलिस ने मोबाइल पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग की भी जांच शुरू की है। तथ्यों में आरोप साबित हुए तो डॉक्टर की परेशानी बढ़ सकती है।


डॉक्टर का पक्ष
अभिषेक शर्मा के जिम में मैं कसरत करने जाता था। मेरा उनसे कोई संबंध नहीं है। अर्शी खान मुझे अलग-अलग मोबाइल नंबर से फोन और चैटिंग करके धमकी देती हैं कि तुम अभिषेक के दोस्त हो और उसे सामने लाओ, लेकिन वह मेरे संपर्क में नहीं है। अर्शी ने ही चैटिंग के जरिए मैसेज करके मुझे होटल में बुलाया और बातें कीं, मैं क्यों धमकी दूं। मैं उनकी फोन से परेशान हो गया हूं। वह जिस नंबर से फोन और चैटिंग करती हैं, उसे मैं ब्लॉक कर देता हूं। लेकिन फिर नए नंबर से चैटिंग करती हैं।
- डॉ. कमलेश यादव

वर्जन
मॉडल अर्शी खान के शिकायत की जांच की जा रही है। डॉक्टर के खिलाफ साक्ष्य मिले तो कार्रवाई की जाएगी।
-संकल्प शर्मा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed