फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mobile phone of female police station in-charge smashed; constable pushed.

Deoria News: महिला थाना प्रभारी का मोबाइल तोड़ा, आरक्षी को दिया धक्का

Sun, 14 Jun 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 14 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mobile phone of female police station in-charge smashed; constable pushed.
- कार्यालय में पहुंचकर हंगामा करने वाले युवक पर प्राथमिकी दर्ज, सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप
विज्ञापन


देवरिया। महिला थाना परिसर में एक युवक की कथित मनबढ़ई और दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिकायत के सिलसिले में महिला थाना पहुंचे युवक ने न केवल सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की, बल्कि महिला थाना प्रभारी का मोबाइल फोन पटककर क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर आरक्षी चालक को गाली-गलौज करते हुए धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिरकर घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार महिला थाना प्रभारी पूनम यादव के कार्यालय में एक प्रकरण की सुनवाई चल रही थी। इसी दौरान प्रतिवादी राजन गुप्ता वहां पहुंचा और कथित रूप से आक्रोशित होकर अभद्र व्यवहार करने लगा। आरोप है कि उसने सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न करते हुए थाना प्रभारी के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे आरक्षी चालक नवीन कुमार के साथ भी उसने दुर्व्यवहार किया। आरोप है कि युवक ने गाली-गलौज करते हुए चालक को धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया और उसे चोटें आईं। घटना के बाद महिला थाना प्रभारी पूनम यादव की शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी राजन गुप्ता (23) निवासी गौतमचक मठिया, थाना रामपुर कारखाना, देवरिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाल राकेश कुमार राय ने बताया कि महिला थाना प्रभारी की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed