{"_id":"64d7d00453b8d0449001fcf4","slug":"mnrega-got-3324-lakhs-messed-up-could-not-recover-the-amount-in-three-years-deoria-news-c-208-1-deo1002-3939-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मनरेगा में हुआ 33.24 लाख का गड़बड़झाला, तीन साल में नहीं वसूल पाए रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मनरेगा में हुआ 33.24 लाख का गड़बड़झाला, तीन साल में नहीं वसूल पाए रकम
Sun, 13 Aug 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। मनरेगा में गड़बड़ी के मामले पकड़े तो जाते हैं, लेकिन जिम्मेदारों पर कार्रवाई कागजों तक सिमट जाती है। इसकी बानगी वित्तीय वर्ष 2019-20 से अबतक हुई सोशल ऑडिट की रिपोर्ट बयां कर रही है। तीन साल में जिले की 71 ग्राम पंचायतों में 33.24 लाख रुपये वित्तीय अनियमितता के मामले आए हैं। इसमें अबतक महज 4.40 लाख की वसूली हो पाई है।
योजना की धनराशि का सबसे अधिक गड़बड़झाला लार ब्लॉक में किया गया है। यहां 7.92 लाख की धनराशि वित्तीय अनियमितता की भेंट चढ़ी है। इसी प्रकार बैतालपुर ब्लाॅक में 4.38 लाख, बनकटा में 4.14 लाख, बरहज में 16 हजार, भागलपुर में 2.63 लाख, भलुअनी में 1.32 लाख, भटनी में 74 हजार, भटनी में 3.19 लाख, भाटपाररानी में 3.19 लाख, देवरिया सदर में 2.33 लाख, देसही देवरिया में 25 हजार, गौरीबाजार में 31 हजार, पथरदेवा में 1.58 लाख, रामपुर कारखाना में 97 हजार, रूद्रपुर में 85 हजार, 1.86 लाख व तरकुलवा ब्लाक में 52 हजार की वित्तीय अनियमिता पकड़ी जा चुकी है।
इस ब्लाॅक में इतना वसूली है शेष
ब्लॉक - वसूली की रकम
बैतालपुर - 408722
बनकटा - 404757
बरहज - 16000
भागलपुर - 263395
भलुअनी - 107037
भटनी - 9000
भाटपाररानी - 196741
देवरिया सदर - 186348
देसही देवरिया - शून्य
गौरीबाजार - 31684
लार - 792855
पथरदेवा - 88797
रामपुर कारखाना - 86832
रूद्रपुर - 85692
सलेमपुर - 177776
तरकुलवा - 28743
योग - 2884079
सोशल ऑडिट के माध्यम से उजागर हुई वित्तीय अनियमितता के मामले में तीन ग्राम पंचायत सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि व एक की वेतन वृद्धि अस्थायी रूप से बाधित करने की कार्रवाई की गई है। अन्य अधिकारियों से वसूली की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
- रविशंकर राय, जिला विकास अधिकारी