{"_id":"5fb2be4f8ebc3e9baa35c89f","slug":"mla-narrowly-escapes-firing-on-scorpio-deoria-news-gkp373386834","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो पर फायरिंग, बाल-बाल बचे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो पर फायरिंग, बाल-बाल बचे विधायक
विज्ञापन

लार/सलेमपुर (देवरिया)। सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के परानपुर गांव के पास सोमवार की देर शाम तकरीबन आठ बजे सलेमपुर भाजपा विधायक काली प्रसाद की गाड़ी पर किसी ने फायरिंग कर दी।
इस घटना में विधायक की स्कार्पियो का शीशा चकनाचूर हो गया। संयोग अच्छा था कि विधायक बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सलेमपुर विधान सभा के भाजपा विधायक काली प्रसाद देर शाम सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के चकरवां बहोरदास अपने कार्यकर्ता के घर दीपावली की शुभकामना और मिठाई देने गए थे। उधर से लौटते समय वह पयासी-सलेमपुर मार्ग पर बरसीपार गांव के सामने पहुंचे थे। तभी सामने सैकड़ों की संख्या में युवा लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन करने जा रहे थे। यह देख विधायक को जुलूस में चल रहे लोगों ने उनकी गाड़ी को साइड देकर बाहर निकलवाया। जैसे ही उनकी गाड़ी बाहर निकली तभी अज्ञात बादमाशों ने उनकी स्कार्पियो पर फायर झोंक दिया जिसमें विधायक और भतीजे हेमंत कुमार उर्फ भोला बाल-बाल बच गए। वहीं, गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके से बदमाश भाग निकले।
घटना की जानकारी विधायक काली प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को फोन कर दी। मय फोर्स मौके पर पहुंचे कोतवाल नवीन मिश्र घटना की तहकीकात में जुट गए। उधर, मामले की जानकारी पर सीओ श्रेयस त्रिपाठी भी घटना स्थल पर पहंच घटना की जानकारी ली। हमले की जानकारी होते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की कोतवाली परिसर में भीड़ लग गई। सीओ श्रेयस त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जल्द पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

mla narrowly, escapes firing on scorpio
विज्ञापन