{"_id":"647cd0661dadb4aa3408e418","slug":"mla-inspected-flood-prevention-works-deoria-news-c-7-1-193757-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विधायक ने बाढ़ निरोधक कार्यों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विधायक ने बाढ़ निरोधक कार्यों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
पिड़रा करनपुर बांध का विधायक जयप्रकाश निषाद ने किया निरीक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
44 करोड़ की लागत से बंधों का हो रही चौड़ीकरण और पिचिंग कार्य
रुद्रपुर में नहीं होगा बाढ़ का असर : जयप्रकाश
पिड़रा करनपुर और तिघरा मराछी बांध का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। मानसून आने के पहले बाढ़ से निपटने की तैयारियों को लेकर रविवार को विधायक ने बाढ़ निरोधक कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पिड़रा करनपुर और तिघरा मराछी बांध पर हो रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। क्षेत्र के दस बंधों पर करीब 44 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण और पिचिंग का कार्य चल रहा है।
विधायक जयप्रकाश निषाद ने पिड़रा पुल के संपर्क मार्ग और रतनपुर गांव के निकट कार्य की समीक्षा की। पिड़रा करनपुर बांध पर पायलट प्रोजेक्ट के कार्यों के निरीक्षण के दौरान विधायक ने अवर अभियंता को 15 जून से पहले कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट देने को कहा। तिघरा मराछी बांध पर बोल्डर पिचिंग और चौड़ीकरण कार्य की गुणवत्ता को देखा। कहा कि आगणन के मुताबिक ही बंधों के चौड़ीकरण में बोल्डरों का प्रयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बंधों पर 44 करोड़ की लागत से गोर्रा और राप्ती नदी पर परियोजनाएं चल रही हैं। बरसात आने से पहले कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। बाढ़ आने का असर रुद्रपुर के कछार और दोआबा पर नहीं दिखेगा। बंधों का उच्चीकरण कराने के साथ चौड़ीकरण भी कराया गया है। गोर्रा और राप्ती नदी के मुख्य कटानों पर धारा के सामने बोल्डर गिराए गए है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर से कपरवार मार्ग तक मरम्मत कराने के लिए मंडलायुक्त से मुलाकात की गई। उन्होंने प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को आगणन बनाने का निर्देश दिया है। जल्द ही रुद्रपुर से कपरवार तक सड़क पर काम शुरु हो जायेगे। इस अवसर पर संगमधर दूबे, रामसंतोष शुक्ला, कर्मवीर सिंह, राजीव गुप्ता, सदानंद सिंह, अनिरुद्ध चौधरी, दिवाकर निषाद आदि मौजूद रहे।