{"_id":"68029f89a27d7bb55b0c4e06","slug":"missing-son-of-former-bjp-mandal-president-found-in-chandigarh-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-151803-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष का लापता बेटा चंडीगढ़ में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष का लापता बेटा चंडीगढ़ में मिला
Sat, 19 Apr 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के एक होटल में लापाता किशोर के साथ पुलिस और पूर्व मंडल अध्यक्ष कंहैयालाल जायसवाल।
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। 10 दिन पहले लापता हुआ भाजपा नेता कन्हैया लाल जायसवाल का बेटा अभिमन्यु जायसवाल चंडीगढ़ में मिल गया। मोबाइल के लोकेशन के आधार पर कोतवाली पुलिस उसे लाने पिता के साथ चंडीगढ़ पहुंच गईगइ।
चंडीगढ़ के गजेड़ी चौराहे के पास एक होटल के कमरे में मौजूद मिला। भाजपा नेता कन्हैया जायसवाल का बेटा आठ अप्रैल को लाइब्रेरी गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा, काफी खोजबीन के बाद जब पता नहीं चला तो परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी।
पुलिस को मोबाइल के जरिये लोकेशन मिला कि वह चंडीगढ़ के गजेड़ी चौराहे पर एक होटल के कमरे में हैं। जानकारी के बाद कोतवाली के दरोगा पप्पू राय, कांस्टेबल संजय यादव, पिता कन्हैया लाल के साथ पहुंच कर बेटे को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
कोतवाल संतोष कुमार ने बताया कि मोबाइल के लोकेशन के जरिए पुलिस चंडीगढ़ पहुंची थी, जहां से लापता किशोर को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।