फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Missing Bijendra released video and declared himself innocent

Deoria News: लापता बिजेंद्र ने वीडियो जारी कर खुद को बताया निर्दोष

Sat, 22 Feb 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 22 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Missing Bijendra released video and declared himself innocent
एकौना। मानव तस्करी मामले में जेल से बाहर आने के बाद लापता बिजेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया।
विज्ञापन

उसने कहा कि वह लापता नहीं है। वीडियो में वह अपना मोबाइल नंबर भी बताता दिख रहा है। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। दो दिन पूर्व आरोपी के घर पूछताछ करने के लिए एनआईए की टीम पहुंची थी। घरवालों से जानकारी लेकर वापस लौट गई।
क्षेत्र के तिघरा खैरवा गांव का रहने वाला बिजेंद्र सिंह पूर्व में पानी सप्लाई का काम करता था। कारोबार बढ़ने पर वह गोरखपुर जिले में आरबीएस सेंटर खोल कर लोगों को विदेश भेजने लगा। आरोप है कि विदेश भेजने के दौरान कुछ लोग फर्जी वीजा में फंस गए। मामले में झंगहा और चौरीचौरा थाने में मानव तस्करी और धोखाधड़ी का केस पुलिस ने दर्ज किया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। जमानत पर बाहर आने के बाद से बिजेंद्र लापता है। अब वीडियो में वह खुद पर लगे आरोप को फर्जी बता रहा है। उसने कहा कि वह करीब 14 साल से विदेश भेजने का काम करता था।
विज्ञापन

कभी भी किसी को फंसाया नहीं। गोरखपुर में रहता हूं और मोबाइल नंबर भी बताया। आरोपी ने कहा कि मानव तस्करी में कोई भूमिका नहीं है और कहीं लापता भी नहीं हूं। दूसरी ओर जांच टीम के सामने पेश नहीं होने पर चर्चाएं तेज हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष अभिषेक राय ने कहा कि वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में नहीं है। इस बारे में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed