फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Miscreants surrounded a bike rider and snatched Rs 20,000 from him.

Deoria News: बाइक सवार युवक को बदमाशों ने घेरकर 20 हजार रुपये छीने

Sat, 23 May 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 23 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Miscreants surrounded a bike rider and snatched Rs 20,000 from him.
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मड़कड़ा गांव के पास 35 वर्षीय युवक को बदमाशों ने रास्ते में घेरकर 20 हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित ने विरोध जताया तो बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो बदमाश बाइक छोड़ भाग गए। पुलिस एक संदिग्ध को उठाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बाइक भी कब्जे में लिया है। हालांकि, पुलिस छिनैती की घटना से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन


बंजरिया गांव निवासी श्रीनिवास जायसवाल बृहस्पतिवार को बरहज क्षेत्र के सोनाड़ी में बड़े भाई ओमप्रकाश जायसवाल के पास गए थे। वह वहां से 20 हजार रुपये लेकर गांव लौट रहे थे। पीड़ित श्रीनिवास ने बताया कि वह बाइक से रात करीब नौ बजे मड़कड़ा गांव के पास पहुंचा, तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। जेब में रखे 20 हजार रुपये छीन लिए।
विज्ञापन

जब उसने विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित ने शिकायत की है। एक को युवक से पूछताछ की जा रही है। जांच में मामला मारपीट का लग रहा है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed