फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Miscreants broke the glass of Brezza car, police started investigation

Deoria News: मनबढ़ों ने ब्रेजा गाड़ी का शीशा तोड़ा, पुलिस जुटी जांच में

Wed, 13 Mar 2024 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Miscreants broke the glass of Brezza car, police started investigation
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के छोटी रार गांव की घटना
विज्ञापन


फोटो समाचार...

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के छोटी रार गांव में दरवाजे पर खड़ी ब्रेजा गाड़ी का का मनबढ़ों ने शीशा तोड़ दिया। आरोप है कि बाइक सवार दरवाजे पर पहुंचे और गाड़ी का शीशा तोड़कर भाग निकले। उधर, तेज आवाज सुनकर घर से बाहर निकले परिजनों ने बाइक सवारों का पीछा किया। हालांकि वह भागने में सफल रहे। पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के छोटी रार गांव निवासी धीरज शर्मा रोज की तरह साइड से लौटने के बाद दरवाजे पर अपनी ब्रेजा गाड़ी खड़ी करके घर में चले गए। भोजन करने के बाद परिवार के लोग अपने-अपने कमरे में सोने जा रहे थे। इसी बीच दरवाजे के बाहर से कुछ टूटने की आवाज सुनाई पड़ी। परिजन के सदस्य घर से जब बाहर निकले तो देखा गाड़ी का शीशा टूटा हुआ है, और फाटक भी पचक गया है। इसके बाद घरवालों ने बाइक जाती देखी। पीछा करने पर बाइक सवार तेजी में भाग निकले।
विज्ञापन

गाड़ी मालिक का कहना है कि मंगलवार रात में बगल के गांव जमुना छापर और तेनुआ में मांगलिक कार्यक्रम था। गांव निवासी और अन्य मनबढ़ों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। गाड़ी मालिक ने बुधवार को थाने पहुंच तहरीर दी। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। एसआई को जांच के लिए भेजा गया है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं आया है। आने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
मामा के घर गए भैने को फाइटर से मारकर किया लहूलुहान
- जमुना छापर गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था विकास

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के जमुना छापर गांव में मामा के घर गए भैने को कुछ लोगों ने आपसी कहासुनी में फाइटर से हमला कर लहूलुहान कर दिया। मामला बढ़ता देख आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। विकास वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था।


खुखुंदू थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी जयनारायण यादव का बेटा विकास मंगलवार रात जमुना छापर मामा के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में गया था। रात को आपसी कहासुनी में कुछ लोगों ने विकास को फाइटर से मारकर घायल कर दिया। विकास का नजदीक के एक प्राइवेट चिकित्सक में इलाज कराया गया। मां विमला देवी ने बुधवार को पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि मारपीट की तहरीर मिली है। जांच कर केस दर्ज किया जाएगा।
सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मारपीट की जानकारी हुई है। केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed