{"_id":"5e38607e8ebc3e4b1805933a","slug":"minor-lovers-arrested-salempur-news-gkp339653027","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से भागे नाबालिक प्रेमी युगल पुलिस के हत्थे चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से भागे नाबालिक प्रेमी युगल पुलिस के हत्थे चढ़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से भागे नाबालिग प्रेमी युगल पुलिस के हत्थे चढ़े
सलेमपुर। दिल्ली के आनंद विहार से भागे नाबालिग प्रेमी-युगल सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आनंद विहार थाने में दोनों के परिवार वालों ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस ने आनंद विहार थाने को सूचना दी है। सूचना पर वहां की पुलिस परिवार के लोगों के साथ सलेमपुर के लिए रवाना हो गई है। दिल्ली के आनंद बिहार थाने के रहने वाले नाबालिग प्रेमी युगल रविवार को घर से फरार हो गए। दोनों वाराणसी होकर इंटरसिटी एक्सप्रेस से सोमवार को सलेमपुर रेलवे स्टेशन उतरे। वहां से एक आटो द्वारा अपने ननिहाल बरहज थाने के एक गांव जा रहे थे। आटो चेरो रोड के पकड़ी गांव के पास पहुंचा था कि किशोर ने आटो चालक के मोबाइल से अपने मामा के मोबाइल पर फोन मिलाया तो उन्होंने डांट दिया। उसके बाद किशोर मामा के घर जाने का इरादा छोड़ आटो को वहां से वापस सलेमपुर रेलवे स्टेशन लेकर आया। जहां दोनों नाबालिग को आपत्तिजनक हालत में देख स्टेशन पर मौजूद लोगों ने जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी ने प्रेमी युगल को कोतवाली पहुंचाया। कोतवाली पुलिस ने दिल्ली के आनंद विहार थाने में फोन किया तो वहां दोनों के परिवार वालों के तरफ से गुमशुदगी दर्ज मिली। सूचना पर वहां की पुलिस परिवार के लोगों के साथ सलेमपुर के लिए रवाना हो गई। किशोर हाई स्कूल का और किशोरी इंटर की छात्रा है। इस बाबत कोतवाल अश्वनी कुमार राय ने बताया कि दिल्ली से भाग कर आए थे। वहां की पुलिस को सूचना दी गई है। उन्हें ले जाने के लिए आ रहें हैं।