फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Minor gives birth to baby girl in medical college toilet

Deoria News: मेडिकल कॉलेज के शौचालय में नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म

Fri, 23 Aug 2024 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 23 Aug 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Minor gives birth to baby girl in medical college toilet
पेट फूलने व दर्द की परेशानी लेकर आए थे परिवार वाले, गर्भवती होने की जानकारी से किया इनकार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू वार्ड के शौचालय में बृहस्पतिवार को 13 साल की एक नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया। कर्मचारी पहुंचे तो उन्हें नवजात शौचालय की सीट के बीच में पड़ी मिली। परिवार वाले किशोरी को पेट फूलने और दर्द की शिकायत होने पर मेडिकल कॉलेज लाए थे। परिजनों ने किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी से इनकार किया। फिलहाल नवजात बच्ची और किशोरी स्वस्थ हैं।
बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की एक किशोरी को लेकर परिजन बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचे। हालांकि आधार कार्ड के अनुसार किशोरी की उम्र करीब 16 वर्ष है। परिजनों के अनुसार, किशोरी को पेट साफ न होने, दर्द और फूलने की शिकायत थी। इमरजेंसी में डॉक्टर ने दवा लिखी, जिसे खाने के बाद भी उसे आराम नहीं मिला। तब डॉक्टरों ने उसे पीआईसीयू भेज दिया। वहां भी पेट में दर्द, फूलने की शिकायत की। असहनीय दर्द होने के कारण दिन में करीब 12:40 बजे उसे भर्ती कर लिया गया। इलाज शुरू होने से पहले किशोरी शौचालय गई। कुछ देर बाद परिजनों ने आकर डॉक्टरों को किशोरी को रक्तस्राव होने की जानकारी दी। डॉक्टर ने महिला कर्मचारी को भेजा तो देखा फर्श पर खून बिखरा पड़ा था। इसी बीच बच्ची के रोने की आवाज आई तो कर्मी ने इधर-उधर देखा तो शौचालय की सीट के बीच में नवजात बच्ची पड़ी थी और उसका नाल जुड़ा हुआ था। किशोरी के शौचालय में बच्ची के जन्म देने की सूचना मिलते ही डॉ. परवीन पांडेय, स्टाफ नर्स अमित पांडेय, शहनाज खातून, नीलम यादव, एमपीडब्लू ज्योति भी वहां पहुंच गए और नाल काट बच्ची को साफ किया। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। किशोरी को एमसीएच विंग स्थित महिला अस्पताल के लेबर रूम पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। वहीं नवजात को एसएनसीयू में भर्ती कराया गया। बच्ची का वजन दो किलोग्राम और स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ , परिजन किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी से पूरी अनभिज्ञता जता रहे हैं। उनका कहना है कि किशोरी ने बुधवार को पेट में दर्द के साथ फूलने की बात कही थी। इसलिए उसे मेडिकल कॉलेज लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीआईसीयू में पेट दर्द, फूलने की शिकायत लेकर पहुंची नाबालिग को भर्ती किया गया। इसी बीच वह शौचालय की तरफ गई। वहां किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया। नवजात को एसएनसीयू और नाबालिग को महिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस को सूचना दे दी गई है।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article