फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   minister incharge tells about schemes

प्रभारी मंत्री ने चौपाल में योजनाओं की दी जानकारी

Thu, 18 Mar 2021 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
minister incharge tells about schemes
प्रभारी मंत्री ने चौपाल में योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन

देवरिया। जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान ने गौरीबाजार के खैराबनुआ ग्राम सभा में चौपाल के माध्यम से लोगों से संवाद किया। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से देश व प्रदेश का विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री ने गरीबों को लाखों मकान दिए जाने के साथ ही अन्य आधारभूत आवश्यकताओं की पूर्ति विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिना भेदभाव सभी के लिये कार्य कर रही है। गांव-गांव में शौचालय का निर्माण हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गांव-गांव में गरीबों को पक्का मकान मिला। सबका बैंक खाता खोला गया, उज्ज्वला के तहत गैस कनेक्शन दिया गया, किसान सम्मान निधि से किसानों को आर्थिक सहायता दी गई, इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड दिया गया। डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि जल शक्ति मिशन के तहत हर घर को स्वच्छ जल मिले इसका शुभारंभ किया गया है। पहले ही चरण में जिले में एक हजार से अधिक गांव इस अभियान में शामिल किए गए हैं। बिजली की नियमित आपूर्ति की जा रही है। जर्जर और खराब तारों को तेजी से बदला जा रहा है। आयुष्मान कार्ड हर पात्र के पास हो इसकी पूरी तन्मयता से व्यवस्था की जा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा सभी क्षेत्रों में गुणात्मक सुधार हो रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.अंतर्यामी सिंह ने कहा कि सरकार जनहित में बहुत सारे काम कर रही है। इस दौरान सीडीओ शिव शरणप्पा जीएन, एसडीएम रामअशीष प्रसाद, अंबिकेश पांडेय, कृष्णानाथ राय, बृजेश गुप्ता, निर्मला गौतम, सतेंद्र मणि, बलराम राय, अमित सिंह, बबलू, करमवीर सिंह सोलंकी, अरविंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed