फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mining department seized two dumpers

Deoria News: दो डंपरों को खनन विभाग ने पकड़ा, किया सीज

Sun, 30 Jul 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 30 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Mining department seized two dumpers
भाटपाररानी। तहसील क्षेत्र के सिकटिया के पास स्याही नदी में हो रहे अवैध खनन की शिकायत आरटीआई कार्यकर्ता ने जिलाधिकारी से की। जिलाधिकारी के निर्देश पर खनन विभाग की टीम ने छापा मारकर दो डंपर को पकड़ा और उसे भाटपाररानी पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

बनकटा थाना क्षेत्र के अहिरौली बघेल निवासी आंनद सिंह बघेल आरटीआई कार्यकर्ता हैं। उन्होंने जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह से स्याही नदी में हो रहे अवैध खनन की शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर खनन विभाग के अधिकारी गिरीश वर्मा के नेतृत्व में टीम ने छापा मारकर स्याही नदी के किनारे से मिट्टी लदे दो डंपर को पकड़ लिया। खनन अधिकारी ने बताया कि पकड़ी गई गाड़ियों को भाटपाररानी थाने में खड़ा कराया गया है । जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि खनन विभाग ने मिट्टी लदे दो डंपर को पकड़ा था, उसे सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed