फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mini-factory of liquor caught in Indiranagar

इंदिरानगर में पकड़ी गई शराब की मिनी फैक्ट्री

Thu, 23 Mar 2017 11:08 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Mar 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Mini-factory of liquor caught in Indiranagar
शराब की फैक्ट्री पकड़ी। - फोटो : अमर उजाला
 शहर के इंदिरानगर मोहल्ले में नकली शराब की एक मिनी फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सूचना पर सीओ सिटी डॉ.अजय कुमार सिंह की टीम ने गुरुवार की रात एक मकान में छापेमारी की। मौके से 12 ड्रम सांद्र अल्कोहल पकड़ा गया। पुलिस को देखकर शराब कारोबारी भाग निकले। मकान में एक महिला मौजूद थी। तलाशी के दौरान गांजा भी पुलिस ने बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने कच्चे माल की कीमत 50 लाख रुपये आंकी है। शहर के बीचों बीच चल रहे नकली कारोबार में कई रसूखदारों का हाथ है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस ने इंदिरानगर, प्राइमरी स्कूल मोहल्ले में जिस घर में छापेमारी की वह शंभू जायसवाल का बताया जा रहा है। सीओ डॉ.अजय कुमार सिंह, कोतवाल विजय सिंह गौर, सीआईयू ने पूरे मकान को घेर लिया। पुलिस ने मकान में पूजा वाले एक कमरे से 12 ड्रम सांद्र आल्कोहल बरामद किया। पीले रंग के दो रैपर में कई किलोग्राम गांजा मिला। गोरखपुर गीड़ा शराब फैक्ट्री का रैपर मौके पर मिला। बंटी, बबली के साथ कुछ अंग्रेजी शराब की खाली बोतल बरामद की गई। हजारों की संख्या में खाली शीशी को पुलिस ने कब्जे में लिया। महिला सहित एक युवक पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि कच्चा माल शंभू जायसवाल ने मकान में रखवाया था। कुछ बड़े लोग शराब के काम में लिप्त हैं। पुलिस की कार्रवाई से मोहल्ले में खलबली मच गई। खुखुंदू में भी पुलिस ने नकली शराब बनाने का भंडाफोड़ किया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में है। सीओ सिटी ने कहा कि मकान के अंदर 12 ड्रम सांद्र अल्कोहल, मशीन, रैप, खाली शीशी बरामद की गई। नकली कारोबारी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed