फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   million plants to be planted tomorrow

Deoria News: कल लगाए जाएंगे 40 लाख पौधे

Sat, 11 Jul 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 11 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
million plants to be planted tomorrow
देवरिया। रविवार को प्रस्तावित वृहद पौधरोपण अभियान के तहत जनपद को 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य आवंटित किया गया है। यह लक्ष्य विभिन्न विभागों को आवंटित कर दिए गए हंै।
विज्ञापन

ये बातें सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने विकास भवन के गांधी सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि अभियान की मुख्य थीम ‘एक पेड़ मां के नाम’ है।
विज्ञापन

साथ ही, जनपद में कुछ विशेष थीम भी लागू की गई है। एक हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल वाले चारागाहों की मेड़ के पास पौधारोपण कराया जाएगा।
पौधारोपण के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए इसे उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। नेपियर घास लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहजन अथवा आंवले के पौधे लगाए जाएंगे। अभियान के दिन सभी विद्यालय खुले रहेंगे।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सचिवालय परिसर में भी पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed