{"_id":"66a2aa7a400448bb8a031896","slug":"middle-aged-man-injured-in-fight-dies-villagers-block-the-road-and-protest-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-131211-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मारपीट में घायल अधेड़ की मौत, ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मारपीट में घायल अधेड़ की मौत, ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर दिया धरना
विज्ञापन
फल विक्रेता की मौत के बाद नाराज लोगों ने भाटपार रानी भिंगारी मार्ग जाम कर दिया।संवाद
- घायल का मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज के दौरान हुई मौत
- थाना गेट के पास भाटपाररानी-भिंगारी मार्ग पर जाम हटाने में जुटी रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। खामपार कस्बा के दक्षिण टोला में पांच पूर्व थाना गेट के पास मारपीट में घायल अधेड़ की बुधवार की देर रात मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव घर पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने के पास शव रखकर भाटपाररानी-भिंगारी मार्ग जाम कर दिया। वह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग कर रहे थे। मौके पर डीएम व एसपी को बुलाने की जिद कर रहे थे। पुलिस उन्हें समझाने में जुटी थी।
खामपार कस्बा के दक्षिण टोला निवासी आस्था नंद (50) पुत्र चंदीप खटिक फल बेचकर परिवार का गुजर बसर करते थे। 21 जुलाई की शाम वह आम बेचकर कर बाजार से घर जा रहे थे। थाना गेट से आगे काली माता के मंदिर मोड़ पर आस्थानंद को गांव के ही कुछ बांसफोर मारपीट कर घायल कर दिए। परिजन इलाज के लिए पीएचसी भाटपाररानी ले गए। वहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया, जहां हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज से उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां से इलाज के दौरान बुधवार की देर रात आस्थानंद ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनकर बच्चों सहित पत्नी तेतरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल था, जबकि गांव के लोग आक्रोशित हो गए।
बृहस्पतिवार की शाम शव लेकर जब एंबुलेंस थाने गेट पर पहुंची तो वहां पहले से मौजूद ग्रामीण शव रोककर धरना प्रदर्शन करने लगे, जिससे भाटपाररानी-भिंगारी मार्ग पर जाम लग गया। ग्रामीण हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व मृतक के परिजनों को सरकार से सहायता देने की मांग करने लगे। मौके पर तहसीलदार मिश्रीलाल, सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला, इंस्पेक्टर भाटपाररानी सहित खामपार पुलिस पहुंच गई। ग्रामीण मौके पर डीएम और एसपी को आने की मांग कर रहे हैं। मृतक की सात संतानों में दो पुत्र व पांच पुत्रियां हैं। तीन पुत्री की शादी हो गई है, जबकि दो पुत्र नितेश व विवेक बाहर रहकर काम करते हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष खामपार महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मारपीट के दौरान हुई घटना में गंभीर चोट होने के कारण एक पक्ष के चार लोगों जयप्रकाश, कन्हैया, गोपाल, किशा के विरुद्ध हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर कन्हैया को जेल भेजा जा चुका है। मौत की खबर आने पर पुनः उसे हत्या के मुकदमे में तरमीम कर शेष आरोपियों की तलाश जारी है। कुछ पकड़े गए हैं।