फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Middle-aged man injured in accident dies during treatment

Deoria News: हादसे में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

Mon, 24 Feb 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 24 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man injured in accident dies during treatment
देवरिया। सड़क हादसे में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान रविवार को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।सूचना पर कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी।अधेड़ की मौत से घर में चीख-पुकार मच गई। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के छपौली गांव निवासी 55 वर्षीय भुवनेश्वर विश्वकर्मा पुत्र स्व. गोरख विश्वकर्मा शनिवार की देर शाम को खाना खाने के बाद अपने दरवाजे पर टहल रहे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए देवरिया मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने इसकी सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले ली। अधेड़ की मौत से घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed