फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   message for beti bachao beti padhao on marriage card

शादी के कार्ड से बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का दे रहे संदेश्

Sat, 15 Feb 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
message for beti bachao beti padhao on marriage card
शादी का कार्ड - फोटो : SALEMPUR
शादी के कार्ड से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश
विज्ञापन

ठाकुर गौरी गांव के रामचंद्र गुप्ता ने बेटे की शादी में लिखाए संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। अमूमन शादी-ब्याह के कार्ड को कुछ लोग खुशबू से सराबोर करते हैं तो कुछ दोहा लिखवाते हैं। मगर ठाकुर गौरी के रामचंद्र गुप्ता के बेटे की इच्छा थी कि उसकी शादी के आमंत्रण पत्र पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और स्वच्छता का संदेश दिया जाए।

भागलपुर ब्लॉक के ठाकुर गौरी गांव के रामचंद्र गुप्ता के बेटे विवेक कुमार गुप्ता कोलकाता में पीएनबी के ब्रांच मैनेजर हैं। उनकी शादी बलिया जिले के भीमपुरा थाना के बरवोंरत्ती पट्टी गांव के कन्हैया प्रसाद गुप्ता की बेटी सुमि गुप्ता के साथ 16 फरवरी को होनी है। स्वच्छता व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के लिए अपनी भागीदारी निभाते हुए विवेक के पिता रामचंद्र गुप्ता ने शादी के कार्ड पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, उतना ही लें थाली में, व्यर्थ न जाए नाली में व एक कदम स्वच्छता की ओर का संदेश अंकित करवा दिया। क्षेत्र में इन दिनों इस शादी के कार्ड को लेकर चचा है। विवेक कुमार गुप्ता ने कहा कि मैं नहीं चाहता, मां की कोख में बिटिया मारी जाए। आज भ्रूण हत्याएं नहीं रुक रही हैं। समाज में लड़कों की अपेक्षा लड़कियों की संख्या लगातार घटती जा रही है। इसलिए मैंने सोचा कि मैं अपने शादी के कार्ड के माध्यम से लोगों को जागरूक करूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed