फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mercury reached 9 degrees

Deoria News: पारा पहुंचा 9 डिग्री, बढ़ी गलन, सिहरे लोग

Mon, 18 Dec 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 18 Dec 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Mercury reached 9 degrees
पछुआ हवाओं ने जनपदवासियों को किया परेशान
विज्ञापन



देवरिया। न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होने से सोमवार को जिले में गलन और सिहरन और बढ़ गई। अधिकतम 24 एवं न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों की दिनचर्या पर भी इसका असर देखा जा रहा है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मौसम से जुड़ी बीमारियों के मरीज ज्यादा आ रहे हैं।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी से जिले का तापमान भी काफी प्रभावित हुआ है। बीआरडी पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के डॉ. उदयभान ने सोमवार को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश व बर्फबारी हो रही है। इससे मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से नीचे आ रहा है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी।
विज्ञापन

-------

रोडवेज परिसर में महिलाओं के लिए बनेगा अलग रैन बसेरा
देवरिया। बढ़ती ठंड के चलते अब नगरपालिका को भी ठंड महसूस होने लगी है। ठंड को देखते हुए नगर पालिका की ओर से रोडवेज परिसर में एक और रैन बसेरा बनाया जा रहा है। इसमें केवल महिलाओं के ही रुकने की व्यवस्था होगी। परिसर में इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलन के साथ बढ़ी ठंड अब आम से लेकर खास सभी की परीक्षा ले रही है। शासन के निर्देश के बाद सक्रिय हुए नपा प्रशासन ने भी अपनी तैयारियों को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। रात्रि में विश्राम करने वाले यात्रियों एवं अन्य लोगों को सहूलियत हो सके, इसके इंतजाम किए जा रहे हैं। सोमवार को रोडवेज परिसर में दूसरे रैन बसेरा बनाने की तैयारियों में कर्मचारी लगे रहे। ईओ रोहित सिंह ने बताया कि यह महिलाओं के लिए विशेष रैन बसेरा बन रहा है। यहां एक ही रैन बसेरा रहने से महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टिकोण से दूसरा रैन बसेरा 10 बेड का तैयार कराया जा रहा है।
-----------
लकड़ियों का नहीं हुआ इंतजाम, चिह्नित जगहों पर नहीं जल रहा अलाव
देवरिया। नगरपालिका की ओर से अलाव के लिए कुल 16 जगहों को चिह्नित किया गया है। खास बात यह है कि नगरपालिका का विस्तार हो चुका है और इसमें 23 नए गांव भी जुड़ गए हैं, लेकिन अलाव के लिए इन जगहों को शामिल नहीं किया गया है। आधा दिसंबर बीतने के बाद भी सभी जगहों पर अलाव नहीं जल रहा है। ऐसे में लोग खुद ही लकड़ियों का इंतजाम कर ठंड से बचाव कर रहे हैं। ईओ रोहित सिंह दो रैन बसेरा, बस स्डैंड व रेलवे स्टेशन पर लकड़ी गिरवाई गई हैं। अभी पूरी लकड़ियां नहीं आई हैं। आने पर अन्य जगहों पर भी गिरवा दी जाएगी। उधर, अलाव जलवाने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तहसीलों को 50 हजार रुपये जारी किए हैं। इसके अलावा 1019 कंबल देवरिया सदर एवं चारों तहसीलों को 700-700 कंबल दिए हैं। एमडीएम वित्त व राजस्व अरुण कुमार राय ने बताया कि ठंड से जिलेवासियों को बचाने के लिए सभी तहसीलों को 50-50 हजार रुपये एवं कंबल दिए गए हैं। जल्द ही और कंबल उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

विशेषज्ञ बता रहे ठंड से बचाव ही सबसे कारगर उपाय
...
फोटो-
कम इम्युनिटी से बच्चे हो रहे बीमार
ठंड के कारण सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम में परिवर्तन और कम इम्युनिटी होने के कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं और निमोनिया, कोल्ड डायरिया, बुखार, उल्टी, दस्त की चपेट में आ रहे हैं। बच्चों को पूरा कपड़ा पहनाएं, अनावश्यक बाहर न निकलने दें, गर्म पेय पदार्थ का सेवन करें। छोटे बच्चों को मां का दूध पिलाएं और महिलाएं भी बचाव करें। बच्चों को परेशानी होने पर लापरवाही न करें, तत्काल डॉक्टर को दिखाएं।

...डॉ. एचके मिश्रा, बाल रोग विशेषज्ञ मेडिकल काॅलेज

-----------
- फोटो
सांस के मरीज लेते रहें इन्हेलर, नियमित करें योगा
ठंड से बचाव आवश्यक है। बीपी, शुगर और हर्ट के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूर है। इन दिनों लकवा, हर्ट से संबंधित, सांस, चेस्ट इंफेक्शन से पीड़ितों की संख्या बढ़ी है। इस मौसम में लापरवाही भारी पड़ सकती है। गर्म कपड़ा पहन कर रहें। पौष्टिक आहार लेना चाहिए। वीपी, शुगर के मरीज नियमित दवा और जांच कराते रहें। सांस के जो मरीज इन्हेलर लेते हैं वह लें। योगा करें।
....डॉ.विजय गुप्ता, फिजीशियन, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed