फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mercury dropped four degrees

Deoria News: चार डिग्री गिरा पारा...तेज हवा और गलन से कांपे लोग

Thu, 11 Jan 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 11 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Mercury dropped four degrees
19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने किया बेहाल
विज्ञापन



देवरिया। जिले का मौसम बुधवार को एक बार फिर बदल गया। मंगलवार को पूरे दिन धूप खिलने से मिली राहत एक दिन बाद ही गायब हो गई। अधिकतम तापमान में दो और न्यूनतम तापमान चार डिग्री कम होने से ठंड एक बार फिर हाड़ कंपाने लगी। तेज सर्द हवा ने सुबह 11 बजे से हुई धूप को बेअसर कर दिया।

मंगलवार को ठंड से राहत के चलते बुधवार को लोग इस आस में थे कि धूप राहत देगी। सुबह 11 बजे से ही धूप हुई, लेकिन 19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली सर्द हवाओं ने ठंड व गलन ज्यासे बेहाल कर दिया। बुधवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम नौ डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को तापमान 23 व 13 डिग्री था। शाम को भी तेज हवा चलने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

संत विनोबा पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के अध्यक्ष प्रो.अरविंद कुमार ने बताया कि बुधवार को पछुआ के साथ ही उत्तरी व पश्चिमी हवा भी तेज गति से चलीं। इस वजह से तापमान में गिरावट आई। सर्द हवाओं से लोग ठिठुरने को मजबूर रहे। अभी एक सप्ताह तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed