Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mentally handicapped person wandering abandoned becomes pregnant, doctors show humanity

Deoria News: लावारिस घूमने वाली मानसिक दिव्यांग हुई गर्भवती, डॉक्टरों ने दिखाई इंसानियत

Sun, 31 Dec 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 31 Dec 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Mentally handicapped person wandering abandoned becomes pregnant, doctors show humanity
देवरिया। समाज में एक ओर कुछ की करतूत मानवता को शर्मसार कर रही है तो कई अपने कार्य से जिंदगी बचा रहे हैं। शनिवार को मेडिकल कॉलेज में लावारिस मानसिक दिव्यांग महिला ने एक बच्चे का जन्म दिया। डॉक्टरों ने बीस दिन से भर्ती महिला का आपरेशन किया।
विज्ञापन


महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के एमसीएच स्थित महिला अस्पताल में बीस पहले अज्ञात मानसिक दिव्यांग महिला को कोई छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने उसे भर्ती कर इलाज करने का निर्देश दिया। डॉक्टरों ने जांच की थी तो वह गर्भवती मिली। महिला में खून की कमी थी। उसे ब्लड चढ़ाया गया। दवा और इलाज हुआ।
विज्ञापन

फिर जांच की गई तो बच्चेदानी में पानी कम था। इसके बाद डॉक्टरों ने आपरेशन का निर्णय लिया। शनिवार की शाम को महिला का डॉ. शिप्रा पांडेय ने आपरेशन किया और उसने बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टरों का कहना है कि महिला और उसका बच्चा स्वस्थ हैं। वहीं जिला प्रोवेशन अधिकारी महिला कल्याण विभाग को पत्र लिखा गया है कि वह महिला और उसके बच्चे के देखभाल में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


37 सप्ताह की गर्भवती अज्ञात मानसिक दिव्यांग महिला को कोई महिला अस्पताल में छोड़ गया था। उसे भर्ती कर इलाज किया गया। आपरेशन से उसे बच्चा हुआ है। दोनों स्वस्थ हैं। प्रोवेशन अधिकारी महिला कल्याण विभाग को उसके देखभाल में सहयोग करने के लिए पत्र भेजा गया है।-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed