{"_id":"6931d4814c2cd3cffb0f75cf","slug":"memorandum-given-to-the-station-superintendent-for-stoppage-of-trains-deoria-news-c-208-1-deo1010-169390-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रेनों के ठहराव के लिए स्टेशन अधीक्षक को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रेनों के ठहराव के लिए स्टेशन अधीक्षक को दिया ज्ञापन
Fri, 05 Dec 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। बनकटा रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल के पूर्व की भांति मौर्य एक्सप्रेस व अप बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के लिए बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय लोगों ने रेल मंत्रालय के नाम से संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को दिया।
ज्ञापन में कहा है कि ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से क्षेत्र से पठन पाठन के लिए बड़े शहरों में रोजाना आवागमन करने वाले विद्यार्थी, स्थानीय व्यवसायी, सार्वजनिक संस्थानों में कार्यरत तथा रेलवे के दैनिक यात्रियों को निरंतर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अभिजीत यादव, ग्राम प्रधान विद्यासागर गोड़, आलोक यादव, शशांक सिंह आदि का कहना है कि यूपी के पूर्वी छोर पर स्थित लोग ट्रेनों के ठहराव न होने से परेशान हैं। स्टेशन अधीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन में यहां 15027-15028 अप एवं डाउन मौर्य एक्सप्रेस और 11124 अप बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस का स्टेशन पर ठहराव के साथ ही आरक्षण काउंटर खोलने की मांग की है। संवाद