फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Member attacked with sharp weapon

सभासद पर धारदार हथियार से हमला

Mon, 26 Sep 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Member attacked with sharp weapon
हमला के बाद नगर पंचायत में घायल से जानकारी लेती कोतवाली पुलिस। - फोटो : SALEMPUR
सभासद पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय में किया हंगामा, पुलिस के आश्वासन पर शांत हुआ मामला
घायल सभासद का कोतवाली पुलिस ने सीएचसी में कराया इलाज, सभासद ने तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
अध्यक्ष ने गैर मौजूदगी में कार्यालय में तोड़फोड़ का लगाया आरोप
सलेमपुर। स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय में एक सभासद पर सोमवार को हमला कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभासद से घटना के बारे में जानकारी ली। आरोप है कि वार्ड की समस्या को लेकर सभासद नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे थे, इसी बीच कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। वहीं अध्यक्ष ने सभासद पर उनकी गैर मौजूदगी में कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है।

नगर के वार्ड नंबर तीन सुगही के संजीव कुमार वर्मा पुत्र मोतीलाल वर्मा सभासद हैं। आरोप है कि उनके वार्ड में कोई निर्माण कार्य और सफाई व्यवस्था नहीं की जा रही है। जिसे लेकर रविवार को उन्होंने चेयरमैन से बात की। चेयरमैन ने उन्हें सोमवार को 9.30 बजे नगर पंचायत कार्यालय में बुलाया था। आरोप है कि सभासद चेयरमैन के बुलाने के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय में अकेले पहुंचे। अभी वह कार्यालय में प्रवेश कर रहे थे कि चार-पांच अज्ञात लोगों ने सभासद पर वहां रखी कुर्सियों से हमला कर दिया। हमलावरों में से एक ने सभासद के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। इसके बाद सभासद लहूलुहान हो गए और अचेत होकर फर्श पर गिर पड़े। जब होश आया, तब तक मनबढ़ वहां से भाग निकले थे। जानकारी होते ही अन्य सभासद हंगामा करने लगे। ड्यूटी पर पहुंचे कर्मचारियों को अंदर नहीं घुसने दिया। सभासद की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस व डायल 112 नंबर पुलिस ने घटना की विस्तार से जानकारी ली। कार्रवाई के आश्वासन के बाद सभासदों का हंगामा शांत हुआ। उसके बाद कर्मचारियों को अंदर जाने दिया गया। पुलिस ने सभासद का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया। सभासद ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल कपिलदेव चौधरी ने बताया कि घायल सभासद का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है। तहरीर मिली है। घटना की जानकारी की जा रही है। वहीं चेयरमैन जेपी मद्धेशिया ने कहा कि नवरात्र का पहला दिन होने के कारण मैं सफाई व पूजा पाठ में व्यस्त था। उसके बाद मैं देवरिया वकील से मिलने आ गया। सूचना मिली है कि सभासद संजीव कुमार वर्मा नगर पंचायत कार्यालय आकर तोड़ फोड़ किए हैं। कुर्सियां तोड़कर उत्पात मचाए हैं। उनका आरोप गलत है, मैं था नहीं तो मेरे आदमी कहां से आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed