फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mehrauna police caught a sack full of money

मेहरौना पुलिस ने रुपयों से भरी बोरी पकड़ी

Wed, 20 Apr 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mehrauna police caught a sack full of money
मेहरौना पुलिस ने रुपयों से भरी बोरी पकड़ी
विज्ञापन

मेहरौनाघाट। थाना क्षेत्र के मेहरौना-बिहार सीमा पर मंगलवार रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बोरी में भरे नोट मिले। नोट के साथ कार चालक व एक व्यक्ति भी पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान बरामद नोट के बारे में वे कोई स्पष्ट जानकारी एवं साक्ष्य नही दें सका।
पुलिस ने रुपये भरी बोरी सहित वाहन को जब्त कर लिया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसआई रामग्रीस चौहान बिहार सीमा स्थित चेक पोस्ट पर वाहनों की रूटीन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक वाहन से एक बोरी आटा, चावल व रुपयों से भरी बोरी मिली। थाने पहुंच जब रुपये की गिनती हुई तो बोरी में छह लाख 10 हजार रुपये थे।
विज्ञापन

इस मामले में कार चालक और रुपये के मालिक को थाने में बैठाया गया है। इस संबंध में रुपये के मालिक का कहना है कि वे लग्न में रुपयों के एक्सचेंज का काम करते है। उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है। उधर लार एसआई राम ग्रीस चौहान का कहना है कि रुपये की बरामदगी की सूचना जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed