{"_id":"63139578568f6c6bdf4d86a5","slug":"meeting-for-land-for-district-hospital-deoria-news-gkp4492859141","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल निर्माण के लिए जल्द होगा भूमि का चयन: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल निर्माण के लिए जल्द होगा भूमि का चयन: डीएम
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में मेडिकल कॉलेज प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ डीएम ने किय
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल निर्माण के लिए जल्द होगा भूमि का चयन: डीएम
जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा, सीजेरियन डिलीवरी के देखते हुए चौबीस घंटे शिफ्टवार पैथोलॉजी चलाने पर सहमति
अस्पताल के लिए भुजौली स्थित नगर पालिका की जमीन पर हुई चर्चा
मेडिकल कॉलेज में स्थापित होगी पुलिस चौकी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला अस्पताल के निर्माण के लिए जल्द भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करेगा। अस्पताल बनने से जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। स्वास्थ्य व्यवस्था को लोगों के अनुरूप बनाना आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में मेडिकल कॉलेज प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में जिला अस्पताल के लिए भूमि तलाशने पर भी चर्चा हुई। इसके लिए भुजौली में स्थित नगर पालिका की छह एकड़ से अधिक की भूमि पर विचार किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था को जन अपेक्षाओं के अनुरूप बनाने के संबंध में निर्देश दिए।
साथ ही मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों एवं उनके तीमारदारों को बेहतर जन-सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। नगर पालिका परिषद मेडिकल कॉलेज परिसर में यूरिनल सुविधा युक्त शौचालय का निर्माण करेगा। मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए बैठने के समुचित इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज परिसर में पुलिस चौकी की स्थापना की कार्रवाई शीघ्र शुरू की जाएगी। जिलाधिकारी ने सिटीजन चार्टर के अनुरूप मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टरों के नाम एवं कार्य अवधि उनके कक्ष के बाहर लिखने के निर्देश दिए। चिकित्सक किसी कारणवश उपस्थित न हो तो उनके स्थान पर तैनात डॉक्टर का नाम फ्लेक्स पर अंकित किया जाए।
जिलाधिकारी ने सीएमएस (महिला) के सीजेरियन डिलीवरी के लिए 24 घंटे, तीन शिफ्ट में पैथोलॉजी सुविधा उपलब्ध कराने के सुझाव से सहमति जताई और इस संबंध में व्यवस्था करने के लिए सीएमओ को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी डिलीवरी प्वाइंट को क्रियाशील किए जाने के भी निर्देश दिए। कहा कि सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी अपने विकास खंडों के सभी डिलीवरी प्वाइंट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदि का निरीक्षण कर लें। यदि कहीं पर किसी प्रकार की कमी है तो उसको दूर करते हुए उसका संचालन प्रारंभ कराएं। डिलीवरी प्वाइंट के संचालित नहीं पाए जाने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
इस दौरान सीडीओ रवींद्र कुमार, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल, प्रभारी सीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, सीएमएस डॉ. आनंद मोहन वर्मा, सीएमएस (महिला) डॉ. अल्पना रानी, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सौरभ सिंह, ईओ नगर पालिका रोहित सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।