{"_id":"65da2d61d4436b767e011d71","slug":"meeting-for-giving-compensation-in-driver-death-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-120050-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मृतक के परिजनों को स्कूल में बुलाकर शुरू हुआ मान-मनौव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मृतक के परिजनों को स्कूल में बुलाकर शुरू हुआ मान-मनौव्वल
Sat, 24 Feb 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
बस में करंट उतरने से स्कूल चालक की मौत का मामला
पुलिस ने उचित मुआवजा दिलाने का दिया था आश्वासन, फिर हुआ था अंतिम संस्कार
दिनभर सिर्फ मिला आश्वासन, नहीं मिली अभी कोई धनराशि
सीओ बोले- तहरीर मिलने पर दर्ज किया जाएगा केस
फोटो समाचार..
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल शेरवां बभनौली के बस चालक प्रहलाद की बिजली से हुई मौत के मामले में दूसरे दिन शनिवार को उनके परिजनों से मान-मनौव्वल शुरू हो गया। स्कूल प्रबंधक की तरफ से मुआवजा देने की बात कहकर परिजनों को मनाने की पूरी काेशिश की गई। देर शाम को प्रबंधक आए भी तो पीड़ित के दरवाजे पर न जाकर सीधे स्कूल परिसर में पहुंचे और परिजनों को बुलाकर उचित मुआवजा देने का सिर्फ आश्वासन देकर चले गए। उधर, झुलसे स्टाफ में सिर्फ एक को मात्र एक हजार धनराशि देने की बात कही जा रही है। जबकि सीओ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि खुखुंदू थाना क्षेत्र के पिपरी उर्फ बंदी निवासी प्रहलाद (25), रितेश कुमार निवासी खुखुंदू, विजय कुमार पिपरी उर्फ बंदी, अमर यादव निवासी शेरवां बभनौली और देवेश कुमार निवासी सुकरौली थाना खुखुंदू शुक्रवार को बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद बस लेकर बैकुंठपुर कस्बे की तरफ चले गए। बस में स्कूल के प्रचार प्रसार के लिए बनाकर रखें होर्डिंग को बैकुंठपुर-देवरिया मार्ग के एक विद्युत पोल पर लगाने के लिए बस को पोल से सटाकर खड़ा कर दिया। फिर सभी मिलकर विद्युत पोल पर होर्डिंग लगाने लगे। इसी बीच बस में करंट उतरने से जहां चालक प्रहलाद की मौत हो गई। वहीं, अन्य चार झुलस गए। इसमें देवेश गंभीर रूप से झुलस गया है।
उधर, स्कूल प्रबंधन मेडिकल कॉलेज में चल रहे झुलसे चारों लोगों को लेकर कहीं अन्यत्र इलाज कराने लेकर चला गया। घटना के बाद मृतक की पत्नी रीना देवी, बेटी चांदनी और लड़का सत्यम बदहवास हैं। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देते हुए शव का दाह संस्कार करा दिया। शनिवार को पीड़ित परिवार से प्रबंधक नीरज वर्मा को मिलने की बात कही गई। परिजनों का आरोप है कि दिनभर हमलोग प्रबंधक के आने का इंतजार करते रहे। लेकिन वह शाम को आए। वह भी स्कूल में आकर मुआवजा देने का आश्वासन देकर चले गए।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि प्रबंधक और परिजनों में कुछ बात हुई है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।