{"_id":"6adfa70d2b5f3e28870f1944","slug":"after-rameshwars-murder-the-family-is-now-facing-threats-deoria-news-c-208-1-deo1049-195229-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रामेश्वर की हत्या के बाद अब परिवार को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रामेश्वर की हत्या के बाद अब परिवार को धमकी
Tue, 27 Oct 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। लार थाना क्षेत्र के भीखम छपरा गांव में आरएसएस कार्यकर्ता रामेश्वर तिवारी की हत्या के बाद अब उनके परिवार को धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी अमृता तिवारी ने फेसबुक स्टेटस और फोन कॉल के जरिये परिवार को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। शिकायत में एक और बड़ी वारदात को अंजाम देने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी मिलने की बात कही गई है। इससे परिवार के लोग भयभीत हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर धमकी देने वाले का पता लगाने में जुट गई है।
लार थाना क्षेत्र के भीखम छपरा गांव निवासी अमृता तिवारी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके पति रामेश्वर तिवारी की एक अक्तूबर 2026 को शाम करीब पांच बजे गांव में मारपीट कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सभी आरोपी वर्तमान में देवरिया जिला कारागार में बंद हैं। पति की हत्या के बाद परिवार पहले से ही सदमे में है। इसी बीच धमकी मिलने से परिजन की चिंता और बढ़ गई है।
अमृता तिवारी के मुताबिक, चार अक्तूबर को उनके पति की हत्या के एक आरोपी के भाई से संबंधित फेसबुक अकाउंट पर स्टेटस लगाया गया था। आरोप है कि इस स्टेटस के माध्यम से परिवार को धमकी दिलाई गई। इसके बाद उनके एक परिचित के मोबाइल नंबर पर दूसरे नंबर से फोन आया। आरोप है कि फोन करने वाले ने एक और बड़ी घटना को अंजाम देने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन
अमृता तिवारी ने शिकायती पत्र में इन घटनाओं का उल्लेख करते हुए परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि पति की हत्या के बाद इस तरह की धमकियों से पूरा परिवार डरा हुआ है। उन्होंने पुलिस से धमकी देने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
प्रभारी निरीक्षक लार निर्भय सिंह ने बताया कि रामेश्वर तिवारी हत्याकांड के बाद उनके परिवार को धमकी दिए जाने का मामला संज्ञान में है। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। धमकी देने वाले का पता लगाया जा रहा है।
...
कोट
प्रकरण में रामेश्वर के परिजन ने एसपी को तहरीर दी थी। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
-गौरव सिंह, सीओ सलेमपुर