फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police caught up in jurisdictional issues; victim left to fend for himself

Deoria News: घटनास्थल की सीमा में उलझी पुलिस, भटकता रहा पीड़ित

Tue, 27 Oct 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 27 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Police caught up in jurisdictional issues; victim left to fend for himself
बैतालपुर। चालक को घेरकर पीटने और रंगदारी मांगने के आरोप से जुड़े वायरल वीडियो के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। सोमवार को शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित को दो थानों के बीच चक्कर काटने पड़े। दोनों थानों की पुलिस घटनास्थल को अपने क्षेत्र का मानने से इन्कार करती रही। सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित एसपी कार्यालय पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद भी उसे थाने-दर-थाने भटकना पड़ा।
विज्ञापन

मामला रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सकरापार खुर्द का है। करीब एक सप्ताह पहले चालक की पिटाई और रंगदारी मांगने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कुछ युवकों ने चालक को घेरकर मारपीट की और रंगदारी मांगी। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित सोमवार को पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देने के बाद उसे गौरी बाजार थाने भेजा गया। वहां पुलिस ने घटनास्थल को अपने क्षेत्र का मानने से इन्कार करते हुए रामपुर कारखाना थाने जाने को कहा। रामपुर कारखाना पहुंचने पर भी उसकी शिकायत दर्ज नहीं हो सकी। इस तरह पूरे दिन भटकने के बाद पीड़ित को बिना शिकायत दर्ज कराए लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि प्राथमिकी दर्ज हुई है या नहीं। पीड़ित एसपी कार्यालय गया था। अधिकारियों के आदेश के तहत घटनास्थल जिस थाने के क्षेत्र में होगा, वहां प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed