{"_id":"618814fa867a7266180206bc","slug":"meeting-deoria-news-gkp415464169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका बोर्ड की बैठक में बोलने से पहले लेनी होगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका बोर्ड की बैठक में बोलने से पहले लेनी होगी अनुमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका बोर्ड की बैठक में बोलने से पहले लेनी होगी अनुमति
अधिकारियों-कर्मचारियों को डायस पर अपनी बात रखने के लिए अध्यक्ष ने बनाई व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अब नगर पालिका की बोर्ड बैठक में कोई भी अधिकारी-कर्मचारी अध्यक्ष की अनुमति के बाद डायस पर आकर बोल सकेंगे। एजेंडे से संबंधित कोई विषय ईओ के माध्यम से रखेंगे। यह व्यवस्था पुरानी है। 30 अक्तूबर को हुई पालिका बोर्ड की बैठक में लिपिक की ओर से सभासद के खिलाफ लगाए गए आरोपों के बाद इसे अमल में लाया गया है।
सदन में सभासदों के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच कर्मचारियों के कूद पड़ने की संस्कृति के चलते 30 अक्तूबर को बोर्ड की बैठक में घंटों हंगामा हुआ। एक लिपिक ने डायस पर आकर सभासद पर रुपये लेने का आरोप लगा दिया। बैठक में प्रस्ताव के एजेंडे गौड़ हो गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने पत्र जारी किया है, जिसमें अधोहस्ताक्षरी अनुमति के बाद ही किसी अधिकारी-कर्मचारी को अपनी बात डायस पर आकर कहने की हिदायत दी गई है। सभासदों से भी कहा गया है कि वह सीधा कोई आदेश निर्देश अधिकारी/कर्मचारियों को नहीं देंगे।
विगत बोर्ड बैठकों के दृष्टिगत पालिका के अधिकारी/कर्मचारियों को सीधा डायस पर नहीं आने का निर्देश दिया गया है। सभासदों को भी सीधे अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश नहीं देने को कहा गया है। कर्मचारी एजेंडा बिंदु से संबंधित कोई भी बात मेरी अनुमति से ईओ के माध्यम से रखेंगे।
विज्ञापन
- अलका सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, देवरिया।