{"_id":"5f5fac558ebc3e56667ec269","slug":"medical-examination-two-girls-deoria-news-gkp365558353","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों किशोरियों का नहीं हो पाया मेडिकल परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों किशोरियों का नहीं हो पाया मेडिकल परीक्षण
विज्ञापन

देवरिया। गौरीबाजार के एक गांव की रहने वाली दुष्कर्म पीड़ित दोनों किशोरियों का सोमवार को भी मेडिकल परीक्षण नहीं हो सका। एक किशोरी के भाई ने पुलिस पर किशोरियों का अंदरूनी मेडिकल परीक्षण न कराने का आरोप लगाया। तकनीकी गड़बड़ी के चलते सोमवार को भी मेडिकल परीक्षण नहीं हो सका। दूसरी तरफ इस मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपितों का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है।
तीन सितंबर को गौरीबाजार इलाके के एक गांव की रहने वाली दो किशोरियों का अपहरण कर लिया गया। रामपुर कारखाना के हेतिमपुर और कुशीनगर के हाटा इलाके में दोनों से दुष्कर्म किया गया। शिकायत के बाद सक्रिय हुई गौरीबाजार पुलिस ने दोनों किशोरियों को हाटा इलाके के एक गांव से शुक्रवार को बरामद कर लिया। इस मामले में दो नाबालिग, अशोक और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को पुलिस ने दोनों किशोरियों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा, लेकिन किसी कारणवश नहीं हो सका। रविवार को भी मेडिकल परीक्षण हुआ। सोमवार को परीक्षण के लिए दोनों को ले जाया गया।
एक किशोरी के भाई का आरोप है कि महिला पुलिसकर्मियों ने अंदरूनी पार्ट का मेडिकल परीक्षण न कराने की बात कही। उसने गौरीबाजार एसओ और एसपी से शिकायत की। इसके बाद सोमवार को भी मेडिकल परीक्षण नहीं हो सका। दूसरी तरफ अशोक, महिला और दोनों नाबालिग आरोपितों का कोराना टेस्ट कराया जा रहा है। गौरीबाजार थाने के इंस्पेक्टर अश्वनी राय ने बताया कि किशोरियों ने डॉक्टर से अंदरूनी जांच करने से मना कर दिया। अब मंगलवार को मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। तब तक दोनों को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है।