फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Medical College: Testing of sodium, potassium stalled, patients wandering

मेडिकल कॉलेज : सोडियम, पोटैशियम की जांच ठप, भटक रहे मरीज

Sat, 16 Dec 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 16 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Medical College: Testing of sodium, potassium stalled, patients wandering
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में जरूरी केमिकल के अभाव में इलेक्ट्रोलाइट जांच (सोडियम, पोटैशियम आदि की जांच) दो दिनों से ठप है। इसके चलते सैंपल देने के बाद हर रोज करीब सौ मरीजों को भटकना पड़ रहा है। रिपोर्ट न मिलने से इलाज में दिक्कत हो रही है। कुछ मरीजों को मजबूरी में बाहर से जांच करानी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्मरण शक्ति कम होने, चक्कर आने, आवाज लड़खड़ाने, कमजोरी होने, गुर्दे की बीमारी, डायरिया सहित अन्य लक्षण मिलने पर इलेक्ट्रोलाइट जांच डॉक्टर के परामर्श पर कराई जाती है। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में आने वाले मरीजों की जांच के बाद डॉक्टर कई में सोडियम, पोटैशियम, क्लोरीन आदि की कमी की संभावना व्यक्त करते हैं। इन मरीजों को इलेक्ट्रोलाइट जांच कराने के लिए कहते हैं। विभिन्न विभागों से करीब अस्सी तथा वार्डों से भी तकरीबन बीस से पचीस मरीजों की जांच रोजाना कराई जाती है, लेकिन दो दिन से यह जांच ठप है।
विज्ञापन

सलेमपुर की रीता, भलुअनी के रामगोविंद ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के बाद ब्लड का सैंपल ले लिया गया। आठ जांच की रिपोर्ट अगले दिन मिल गई। डॉक्टर कक्ष से अन्य रिपोर्ट लाने के लिए भेज गया। दो दिन से रिपोर्ट के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन नहीं मिली। कुछ मरीजों को निजी सेंटरों से जांच करानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट्रल पैथालाजी में जांच की सुविधा निशुल्क है। इलेक्ट्रोलाइट जांच न होने से मरीजों को दिक्कत हो रही है। इसके लिए जरूरी सामग्री मंगाने के निर्देश दिए हैं। जल्द जांच शुरू हो जाएगी। -डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
पान का पीक थूकते मिलने पर संपांच सौ रुपये जुर्माना वसूलने का निर्देश
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी, ओपीडी, वार्ड, महिला अस्पताल का सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान माइक से लोगों को दलालों व अपरिचित लोगों से सचेत रहने और गंदगी न फैलाने के लिए जागरूक किया गया। सीएमएस ने सुरक्षा कर्मियों से संदिग्ध लोगों पर नजर रखने का निर्देश दिया। इसके बाद ओपीडी और वार्ड में पहुंचे। कुछ स्थानों पर पान का पीक थूका मिला। उन्होंने पान का पीक थूकते मिलने पर संबंधित से पांच सौ रुपये जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया।

ओपीडी में हंगामा, युवक ने होमगार्ड से की धक्का-मुक्की
देवरिया। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में शुक्रवार को मेडिसिन विभाग में मरीजों की लंबी कतार लगी थी। इसी बीच एक युवक पहुंचा और बिना नंबर के अंदर जाने लगा। गेट पर तैनात होमगार्ड ने रोका तो युवक उलझ गया और धक्का-मुक्की करने लगा। लोग हंगामा करने लगे। इसी बीच अन्य सुरक्षा कर्मी भी जुट गए। होमगार्ड युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना देने जा रहे थे कि युवक माफी मांगने लगा। इसके बाद होमगार्ड ने समझा-बुझाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed