फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Medical college gets 40 security personnel

Deoria News: मेडिकल काॅलेज को मिले 40 सुरक्षाकर्मी

Mon, 23 Dec 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 23 Dec 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Medical college gets 40 security personnel
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर होगी। इसके मद्देनजर 40 सुरक्षाकर्मी मिले हैं। अब चिह्नित मुख्य स्थानों पर पूर्व सैनिकों के हाथों में सुरक्षा की कमान होगी। इसके अलावा होमगार्ड जवान भी तैनात किए जाएंगे। सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ने से हर जगह इनकी नजर रहेगी और अराजक तत्वों सहित अन्य घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ बढ़ी है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों और बिहार के सीमावर्ती इलाकों सहित करीब तीन हजार से अधिक मरीज इलाज कराने आते हैं। मुख्य गेट से लेकर परिसर में बेतरतीब वाहनों के खड़ा होने से जाम की समस्या होती है, वहीं अराजकतत्वों आए दिन विवाद करते हैं, जबकि वार्ड में मरीजों का सामान और परिसर से वाहन भी गायब हो जाते हैं। ड्यूटी पर तैनात कर्मी भी रात में अपने को असुरक्षित महसूस करते हैं। हालांकि पूर्व सैनिकों को तैनात किया गया है, जिसमें तीन सुपरवाइजर व 36 सुरक्षा कर्मी शामिल हैं। वह प्रशासनिक भवन सहित कुछ स्थानों पर ही तैनात रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed