फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   medical college boundry work started

मेडिकल कॉलेज की बाउंड्री शुरू, पुराने भवन बने रोड़ा

Mon, 03 Jun 2019 12:07 AM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 03 Jun 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
medical college boundry work started
मेडिकल कॉलेज की बाउंड्री का निर्माण शुरू। - फोटो : amar ujala
देवरिया। लंबे इंतजार के बाद देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के बाउंड्रीवाल का निर्माण शुरू हो गया है। हालांकि, परिसर में लगे हरे पेड़ों की कटान और पुराने भवनों को ध्वस्त न किए जाने से कार्य में तेजी नहीं आ पा रही। पेड़ों की कटान के लिए वन विभाग से एनओसी लेने की प्रक्रिया जारी है। पेड़ कटने पर मल्टी परपज हाल का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में 206 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण प्रस्तावित है। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम ने हैदराबाद की वेंसा इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को निर्माण का ठेका दिया है। शासन की ओर से प्रथम किस्त 50 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। जर्जर भवन और कर्मचारी आवास को तोड़ने के लिए चिह्नित भी कर लिया गया है। अधिकांश आवास और भवन खाली भी करा दिए गए हैं। पुराने भवनों को तोड़ने के लिए राजकीय निर्माण निगम ने शासन से अनुमति मांगी है, लेकिन चुनाव की वजह से अनुमति नहीं मिल सकी। कैंपस में 140 हरे पेड़ हैं, जिसकी कटान के लिए वन विभाग की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है। निर्माण कार्य में यह भी बाधा बना है। फिलहाल, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज से चंडिका छात्रावास तक बाउंड्री निर्माण कार्य चल रहा है। कर्मचारियों के रहने के लिए भवन भी तैयार किया जा रहा है। एएनएम प्रशिक्षण संस्था को खाली करा दिया गया। यहां मल्टी परपज हाल का निर्माण होना है, सिर्फ दो पेड़ों के चलते कार्य रुका हुआ है। एक सप्ताह में पुराने भवनों को तोड़ने की अनुमति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट
पांच माह पूर्व हुआ था शिलान्यास
देवरिया। मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजकीय इंटर कॉलेज के परिसर से किया था। उसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने भूमि पूजन किया। शासन से भवनों को तोड़ने के लिए अनुमति नहीं मिलने से देरी हुई। चीफ इंजीनियर जन्मेजय सिंह की मानें तो काम जब शुरू होगा तो पूरा होने में समय नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed