फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mau police issued online invoice for khadi bullet in house

Deoria News: घर में खड़ी बुलेट का मऊ पुलिस ने कर दिया ऑनलाइन चालान

Mon, 11 Aug 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 11 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mau police issued online invoice for khadi bullet in house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरियारपुर। क्षेत्र के सरौरा निवासी रविंद्र पांडेय ने मऊ यातायात पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी बुलेट 10 अगस्त को पूरे दिन घर पर खड़ी रही, फिर भी मऊ जनपद के इमलिया में छह हजार रुपये का ऑनलाइन चालान कर दिया गया। पीड़ित के अनुसार, शाम को मोबाइल फोन पर चालान का मैसेज आया। मैसेज में लगे फोटो में एक बुलेट पर दो लोग सवार थे और नंबर प्लेट पर लिखा हुआ था। इसके बावजूद चालान उनके वाहन के नाम से जारी कर दिया गया। रविंद्र ने कहा कि जब गाड़ी पूरे दिन मेरे दरवाजे पर खड़ी थी तो मऊ में उसका चालान कैसे हो गया।
उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं सीओ मऊ ने कहा कि यदि पीड़ित प्रार्थनापत्र के साथ संबंधित साक्ष्य कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे तो चालान निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में अक्सर नंबर प्लेट की गलत पढ़ाई या मिलते-जुलते नंबर वाले वाहनों के कारण गलत चालान हो जाता है, मगर बिना जांच सीधे चालान करना परेशानी का सबब बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed