{"_id":"61c2163adc094179236776f2","slug":"mason-dies-after-tolly-s-gate-collapses-salempur-news-gkp4207502200","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉली का फाटक गिरने से राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉली का फाटक गिरने से राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉली का फाटक गिरने से राजमिस्त्री की मौत
भटनी। भरहेचौरा गांव में टॉली का फाटक (ढाला) गिरने से मंगलवार को राजमिस्त्री की मौत हो गई। उसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। राजमिस्त्री की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों ने ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। टॉली पर गांव में सड़क निर्माण के लिए ईंट मंगवाई गई थी। ईंटों को उतारते समय हादसा हुआ।
भटनी थाना क्षेत्र के भरहेचौरा गांव निवासी विशुनदेव शाह राजमिस्त्री थे। भरहेचौरा गांव में ग्राम सभा की ओर से सड़क निर्माण (इंटरलॉकिंग) का कार्य कराया जा रहा है। उसी में विशुनदेव कार्य कर रहे थे। मंगलवार को ईंट लदी ट्रैक्टर-टॉली लेकर चालक कार्य स्थल पर पहुंचा। राजमिस्त्री मजदूरों के साथ ईंट उतारने के लिए टॉली का फाटक (ढाला) खोल रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान चालक ने ट्रैक्टर को आगे बढ़ा दिया, जिसके चलते विशुनदेव के हाथ से ढाला छूट गया और ट्राली का फाटक राजमिस्त्री के सीने पर गिर गया।
बेहोशी के हालत में लोग राजमिस्त्री को सीएचसी ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पत्नी, बेटी पूजा, प्रीति, प्रिया व बेटा रवि का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार ने सड़क निर्माण करा रहे जिम्मेदारों व ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि विशुनदेव परिवार में एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर का फाटक अचानक गिरने से राजमिस्त्री की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।