फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Married woman eloped with her lover on the seventh day of marriage

Deoria News: शादी के सातवें दिन प्रेमी के साथ फुर्र हो गई विवाहिता

Sat, 20 Jul 2024 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Married woman eloped with her lover on the seventh day of marriage
- ससुरालियों ने नकदी और जेवर लेकर फरार होने का लगाया आरोप
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। शादी के सातवें दिन नव विवाहित प्रेमी के साथ फुर्र हो गई। जानकारी मिलते ही ससुराल में हड़कंप मच गया। परिजनों ने नव विवाहिता पर नकदी और जेवर लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। सास ने बहू के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी युवक की शादी 12 जुलाई को बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। शादी के छठवें दिन विवाहिता ने पति से पेट में दर्द होने का बहाना कर दवा लाने को कहा। पति दवा लेने चला गया। थाने पर दी तहरीर के मुताबिक विवाहिता ने मायके के एक युवक को बाइक लेकर बुला रखा था। 35 हजार नकद और मायके ससुराल पक्ष का लगभग दो लाख का जेवर लेकर विवाहित प्रेमी के साथ फरार हो गई।
विज्ञापन

दवा लेकर घर पहुंचे पति को इसकी जानकारी मिलते ही सकते में आ गया। खोजबीन के बाद जब दुल्हन नहीं मिली तो परिजनों ने उसके मायके और रिश्तेदारी में फोन से जानकारी लेनी शुरू की। गांव की कुछ महिलाओं ने विवाहिता के एक युवक के साथ बाइक से जाने की बात बताई। थानेदार नंदा प्रसाद ने कहा कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed