{"_id":"680693b115d09cbb9f0fe087","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-deoria-news-c-208-1-sdn1004-151999-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
Tue, 22 Apr 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
गौरी बाजार। क्षेत्र के पांडे भिसवां गांव में रविवार की देर शाम 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की पहचान सरोज देवी पत्नी विनोद प्रसाद के रूप में हुई है। परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है ।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार महिला का मायका इसी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में है। उसके दो बच्चे हैं। शादी आठ साल पहले हुई थी। पति मुंबई में पेंटिंग का काम करता है। इधर मायके वालों ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
उनका आरोप है कि विवाहिता की एक साजिश के तहत हत्या की गई है। वही पुलिस, आसपास के लोगों तथा ग्रामीणों का कहना है कि मृतका की तबीयत अक्सर खराब रहती थी। लंबे अरसे से उसकी दवा चल रही थी। लंबी बीमारी के बाद रविवार को देर शाम उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। संवाद