{"_id":"69a48b8baad7907dc90cda97","slug":"markets-are-buzzing-during-holi-and-ramzan-with-business-expected-to-exceed-rs-200-crore-deoria-news-c-208-1-deo1009-176075-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: होली और रमजान पर बाजार गुलजार, 200 करोड़ से अधिक के कारोबार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: होली और रमजान पर बाजार गुलजार, 200 करोड़ से अधिक के कारोबार की उम्मीद
Mon, 02 Mar 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
शहर की एक दुकान पर कपड़े की खरीददारी करते लोग, फोटो संवाद
देवरिया। होली और रमजान पर बाजारों रौनक काफी बढ़ गई है। शहर से लेकर गांव तक बाजार में खाने-पीने की चीजों से लेकर अबीर-गुलाल और रंग, पिचकारी से लेकर कपड़ों तक की बिक्री में तेजी आई है। इस साल होली और रमजान पर करीब 200 करोड़ से अधिक के कारोबार की उम्मीद व्यापारी लगा रहे हैं।
होली का त्योहार करीब है। वहीं रमजान भी चल रहा है। इसके चलते बाजार में रौनक काफी बढ़ गई है। होली में दो दिन बचे हैं। इससे बाजार की रंगत बदली हुई है। लोग होली के लिए रंग, अबीर-गुलाल, पिचकारी, टोपी के अलावा खाने-पीने की चीजें खरीद रहे हैं। व्यापारियों के मुताबिक केवल खाने-पीने की चीजोंं की बिक्री करीब 65 करोड़ रुपये से ऊपर की होने वाली है। वहीं कपड़ों और अन्य चीजों को जोड़ लिया जाए तो यह कारोबार 200 करोड़ के पार चले जाने की उम्मीद है। नगर गल्ला किराना समिति के संरक्षक विजय बरनवाल ने बताया कि प्रत्येक परिवार औसतन एक हजार रुपये का खाने-पीने का सामान होली पर खरीदता है। जिले में करीब 6.5 लाख परिवार हैं। इसके चलते कारोबार 65 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं कपड़ा व्यापारी विवेक कमानी ने बताया कि होली खेलने के बाद नए कपड़े पहनने के साथ ही अब होली खेलने के लिए सफेद कुर्ता पायजामा और सलवार सूट की मांग भी बढ़ गई है। इस साल कपड़ों का कारोबार 150 करोड़ रुपये से अधिक होने की उम्मीद है।
-- -- -- -
रेडीमेड चिप्स, नमकीन, सूखे मेवे की बढ़ी मांग
होली पर चिप्स, नमकीन और मेवों की खूब मांग है। फ्रायन नमकीन 50 से 160 रुपये प्रति किलो, आलू चिप्स 160 रुपये प्रति किलो, सूखा मेवा में गड़ी 400 रुपये प्रति किलो और छुहाड़ा 180 से 250 रुपये प्रति किलो का बिक रहा है। किशमिश 500 रुपये प्रति किलो, बादाम 900 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। खड़ा गरम मसाला दो सौ रुपये में 100 ग्राम मिल रहा है। पैकेट वाला गरम मसाला 100 रुपये में सौ ग्राम मिल रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -
कपड़ों के बाजार में आई तेजी
होली और रमजान पर कपड़ों की बिक्री में भी तेजी देखने को मिल रही है। होली में दो दिन शेष रहने से अभी होली के कपड़े ही अधिक बिक रहे हैं। इस साल परंपरागत रूप से ही होली के कपड़ों की मांग है। कपड़ा व्यापारी जयंत ने बताया कि होली में छोटे बच्चों के लिए धोती-कुर्ता खूब पसंद किया जा रहा है। यह 700 सौ रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक का है। वहीं महिलाएं सलवार सूट और शरारा पसंद कर रही हैं। सलवार सूट एक हजार से दो हजार रुपये तक का है। वहीं शरारा 1200 रुपये से लेकर 2500 हजार रुपये तक है। छोटी बच्चियों के लिए परंपरागत फ्रॉक पसंद किया जा रहा है।
-- -- -- -
ठंडे पेय पदार्थों पर भी जोर
होली के अवसर पर ठंडे पेय पदार्थों कोल्ड ड्रिंक्स, विविध ब्रांड के शरबत और एनर्जी ड्रिंक की मांग है। इसके अलावा बड़ी कंपनियों ने कोल्ड कॉफी की रेंज बाजार में उतार दी है। यह कोल्ड काफी 120 रुपये प्रति नग की बिक रही है।
बोले व्यापारी
बाजार में इस बार रंग, अबीर व गुलाल की मांग कम है। खाने पीने की चीजों की मांग बढ़ गई है। नमकीन, चिप्स, सूखा मेवा, मसालों की बिक्री अधिक हो रही है। इस साल जिले भर में 65 करोड़ रुपये से ऊपर के कारोबार की उम्मीद है।
- विजय बरनवाल, संरक्षक नगर गल्ला किराना समिति, देवरिया
-- -- -- -- -- -- -
होली पर लोग कपड़े खरीद रहे हैं। अब मॉल और मार्ट से खरीदारी का चलन बढ़ने से रिटेलर्स को नुकसान हो रहा है। फिर भी हमारे परंपरागत ग्राहक जुड़े हुए हैं। नए फैशन के कपड़े और परंपरागत कपड़ों की बराबर मांग है।
- ज्ञानचंद बरनवाल, कपड़ा व्यापारी, मालवीय रोड