फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Many other teachers are also troubled by the arbitrariness of the BSA office

Deoria News: कई और भी शिक्षक परेशान हैं बीएसए दफ्तर की मनमानी से

Tue, 24 Feb 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 24 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Many other teachers are also troubled by the arbitrariness of the BSA office
देवरिया। जिले में बीएसए दफ्तर की मनमानी से कई शिक्षक परेशान हैं। कहीं शिक्षिका को ढाई साल से वेतन नहीं मिल रहा है तो कहीं प्रधानाचार्य पद को लेकर विभाग गहरा गया है। इससे विभाग और प्रबंध समिति में तनातनी का माहौल है। प्रबंध समिति का आरोप है कि उनकी कहीं सुनी नहीं जा रही है।
विज्ञापन


जनपद के सिसईं स्थित कृषक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंध समिति की सदस्य रेखा यादव ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और उनके विभागीय कर्मचारियों पर सरकारी धन के गबन और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। सोमवार को वह अपने साथ जिलाधिकारी को संबोधित प्रबंधक का पत्र लेकर पहुंचीं। उन्होंने डीएम से मिलने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मिल सकीं। सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने रेखा यादव की बात को सुना। उन्होंने प्रबंध समिति की सदस्य से कहा कि आपका पत्र मेरे पास आया है। आप कार्यालय में मिलें। यहां जिस कार्य से हम आएं वह करने दें। वहीं प्रबंध समिति की सदस्य रेखा यादव ने बीएसए शालिनी श्रीवास्तव पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में मान्य प्रधानाध्यापक श्रीप्रकाश पाण्डेय के स्थान पर बीएसए ने संजय कुमार पाण्डेय को कूट रचित ढंग से प्रधानाध्यापक दर्शाया है। जनवरी 2026 के वेतन बिल पर फर्जी हस्ताक्षर कराकर 144366 रुपये की वेतन की अवैध निकासी की गई है। इतना ही नहीं, जनवरी 2021 से दिसंबर 2025 तक के बकाया वेतन के नाम पर करोड़ों रुपये के गबन की योजना भी बनाई गई है। उन्होंने बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, उनके सहायक और संबंधित फर्जी कर्मियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बीएसए कोर्ट के आदेश को भी नहीं मान रही हैं। कोर्ट इनके नीचे है। उन्होंने आरोप लगाया कि 27 जनवरी से शिकायत कर रहे हैं, पर कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं रुद्रपुर क्षेत्र के महिला लघु माध्यमिक विद्यालय गोला वार्ड में रेखा जायसवाल की नियुक्ति का मामला हाइकोर्ट से लेकर बीएसए दफ्तर तक चल रहा है। दो साल वेतन मिलने के बाद प्रबन्धक ने पिछले तीन साल से वेतन रोक दिया है। यह प्रकरण बीएसए दफ्तर में लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed