{"_id":"61b78dce296103053c67e29c","slug":"manjit-murder-matter-deoria-news-gkp419766441","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से अनबन के बाद दूसरी महिला से दिल्लगी में मनजीत की हुई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से अनबन के बाद दूसरी महिला से दिल्लगी में मनजीत की हुई थी हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती से अनबन के बाद दूसरी महिला से दिल्लगी में मनजीत की हुई थी हत्या
युवती सहित तीन को पुलिस ने भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर पंचायत बरियारपुर के वार्ड नंबर एक के बसहवां टोला में नौ दिसंबर की रात में युवक की गला कसकर हत्या कर शव का छिपाने की घटना के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। घटना के कारणों के बारे में पुलिस को पता चला है कि युवक की जिस युवती से दोस्ती थी, उसको छोड़कर उसने दूसरी महिला से नजदीकियां बढ़ा ली थीं। इसको लेकर युवती से अनबन हो गई थी, इसके बाद भी घटना के दिन युवक उसके घर चला गया और दोनों के बीच के बाद मारपीट हो गई। इस पर युवक की परिजनों ने गला कसकर हत्या कर दी।
बरियापुर थाना क्षेत्र की नगर पंचायत के चौहान टोला निवासी मनजीत चौहान 28 वर्ष नौ दिसंबर को घर से निकला और रात घर लौटकर नहीं आया। दूसरे दिन सुबह उसका शव बसहवां टोला पर एक व्यक्ति के दरवाजे के पास मिला था। हत्या के बाद पुलिस ने एक युवती और उसके परिजनों को हिरासत में लिया। मोबाइल काल डिटेल के जरिए पुलिस मामले का पर्दाफाश करने में सफल हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के एक मोहल्ला निवासी एक युवती की रिश्तेदारी मृतक के मोहल्ले में है। जो रिश्तेदारी में अक्सर आती-जाती थी। इस दौरान युवक की बातचीत उससे होने लगी। करीब एक साल तक दोनों के रिश्ते अच्छे रहे। इसी बीच मृतक युवक की नजदीकियां एक महिला से भी हो गई। इसकी भनक जब युवती को हुई तो दोनों में अनबन हो गई। घटना के तीन दिन पहले जब युवती रिश्तेदारी में पहुंची तो मनजीत फिर से उससे बात करने के लिए दबाव बनाने लगा। घटना के दिन युवती से मोबाइल फोन पर युवक की बात हुई और वह रात में करीब साढ़े नौ बजे उसके घर पहुंच गया। दूसरी महिला से नजदीकियां बढ़ने की बात को लेकर युवती से उसकी बहस हो गई और कमरे में हाथापाई होने लगी। इसी दौरान युवती के रिश्तेदार जाग गए और मनजीत की काले रंग की प्लास्टिक की रस्सी से गला कस कर हत्या कर दी। एसओ आशुतोष कुमार ने बताया कि युवती के अलावा मृतक का दूसरी महिला से संबंध हो गया था। इसी को लेकर घटना के दिन युवती घर में पहुंचे मनजीत से झगड़ा हो गया और परिजनों ने हत्या कर दी। घटना में बरियापुर नगर पंचायत वार्ड नंबर एक निवासी सूर्यदेव, सतन साहनी और एक सदर कोतवाली के एक मुहल्ला निवासी युवती पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।