{"_id":"6aea3172b705ce55730893bf","slug":"man-living-with-a-woman-dies-under-suspicious-circumstances-deoria-news-c-208-1-deo1014-195906-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महिला के साथ रह रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महिला के साथ रह रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत
Wed, 04 Nov 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया खास में सोमवार की देर रात एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला। युवक कुछ महीनों से एक विवाहित महिला के साथ रह रहा था।
सदर कोतवाली क्षेत्र के सिंधी मिल स्थित जमुना सदन निवासी गोलू वर्मा (27) कुछ महीने पहले देवरिया खास में किराये का कमरा लेकर रहने लगा था। उसके साथ एक विवाहित महिला भी रहती थी।
सोमवार की रात दोनों के बीच किसी बात पर विवाद होने की बात सामने आई है। इसके बाद देर रात करीब एक बजे कमरे में गोलू का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों में हलचल मच गई। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की जांच-पड़ताल की और शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। महिला से विवाद की बात को भी जांच के दायरे में रखा गया है।
कोतवाली प्रभारी शशिभूषण राय ने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। अभी किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।