फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   man Fell in love with brother-in-law sister and ran away in deoria

UP: जीजा की बहन से हुआ प्यार तो साला लेकर हुआ फरार, पुलिस ने दूसरे थाना क्षेत्र का मामला बताकर झाड़ा पल्ला

Fri, 22 Mar 2024 05:54 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 22 Mar 2024 05:54 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि इसी बीच जीजा की बहन और युवक के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। धीरे-धीरे दोनों में काफी नजदीकियां बढ़ गईं। युवक के गांव आने के बाद युवती लगातार फोन से बातचीत करने लगी।

विज्ञापन
man Fell in love with brother-in-law sister and ran away in deoria
जीजा की बहन को लेकर फरार हो गया साला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के देवरिया स्थित खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक युवक का अपने जीजा की बहन से प्यार हो गया। बहन भी उससे बेपनाह मोहब्बत करने लगी। दोनों के परिवार से जब बंदिशें लगना शुरू हुईं तो दोनों घर छोड़कर फरार हो गए। उधर, युवक के पिता ने थाने पहुंच घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दूसरे थाना क्षेत्र का मामला बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया।

विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी तकरीबन नौ माह पहले गौरी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। दुल्हन की विदाई के दौरान उसके साथ भाई भी ससुराल गया। इस दौरान युवक वहां एक सप्ताह रुक गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इसी बीच जीजा की बहन और युवक के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। धीरे-धीरे दोनों में काफी नजदीकियां बढ़ गईं। युवक के गांव आने के बाद युवती लगातार फोन से बातचीत करने लगी। युवक के पिता ने कई बार दोनों को फोन पर बातचीत करते पकड़ा। फिर युवती को ऐसा करने से मना किया गया। हालांकि इन दोनों के बीच प्यार इतना परवान चढ़ गया था कि दोनों साथ जीने मरने की कसमें खाते हुए एक दूजे के साथ रहने की ठान लिए थे। घरवालों ने जब प्यार पर पहरा लगाया तो प्रेमी-प्रेमिका घर छोड़कर फरार हो गए। 

विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि युवक का पिता घटना की सूचना देने पहुंचा था। लेकिन मामला गौरी बाजार थाना क्षेत्र का है। उसे वहीं जाने की सलाह दी गई। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया गौरीबाजार थाना क्षेत्र का मामला था। वहीं कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed