{"_id":"65550c7f6fe50ba5ac094924","slug":"malfunction-in-the-engine-of-the-goods-train-which-was-dropping-ballast-on-the-railway-line-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-12915-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रेल लाइन पर गिट्टी गिरा रही मालगाड़ी के इंजन में आई खराबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रेल लाइन पर गिट्टी गिरा रही मालगाड़ी के इंजन में आई खराबी
विज्ञापन
नोनापार पूर्वी रेलवे क्रासिंग पर फाटक बंद होने से परेशान लोगफोटो - संवाद
-क्राॅसिंग बंद होने से लगा जाम, एक घंटे नोनापार रेलवे ढाला बंद होने से लोग रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। नोनापार रेलवे स्टेशन के पूर्वी क्राॅसिंग पर पटरियों के लिए गिट्टी गिरा रही मालगाड़ी के इंजन में खराबी आ गई। इसके चलते बुधवार दोपहर करीब एक घंटे नोनापार पूर्वी रेलवे ढाला बंद रहा। फाटक बंद होने से क्राॅसिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी पर दूसरा इंजन भेजा गया, तब जाकर मालगाड़ी रवाना हुई। इस दौरान जाम लगने से लोग परेशान रहे।
गोरखपुर-छपरा रेल खंड पर पटरियों के बीच गिट्टी गिराने का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में बुधवार को एक मालगाड़ी भाटपाररानी की ओर से गिट्टी गिराते हुए भटनी आ रही थी। नोनापार स्टेशन के पूर्वी ढाले के पास मालगाड़ी का इंजन खराब हो गया। सूचना पर भटनी रेलवे स्टेशन से दूसरा इंजन मंगाया गया। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई। इस दौरान करीब एक घंटे तक नोनापार स्टेशन का पूर्वी रेल फाटक बंद रहा। इससे लोग क्राॅसिंग के दोनों तरफ जाम में परेशान रहे।
भटनी स्टेशन अधीक्षक उपेंद्र चौबे ने बताया कि इंजन में तकनीकी खराबी के चलते दिक्कत आई थी। दूसरा इंजन भेजकर मालगाड़ी को हटाया गया। इसके कारण रेलवे फाटक बंद रहा, जिससे लोगों को दिक्कत हुई।