फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Make purchases only after seeing the expiry, otherwise it will cost you heavily.

Deoria News: एक्सपायरी देखकर ही करें खरीदारी, वरना पड़ेगा भारी

Thu, 27 Feb 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 27 Feb 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Make purchases only after seeing the expiry, otherwise it will cost you heavily.
देवरिया। बाजार से खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते समय एक्सपायरी डेट देखना आवश्यक है, क्योंकि कुछ दुकानदार डेट एक्सपायर होने के बाद भी ऐसे सामानों की बिक्री कर रहे हैं। एक्सपायरी डेट का खाद्य पदार्थ सबसे अधिक छोटे बच्चों को प्रभावित करता है। बड़े किराना दुकान और गली-मोहल्लों में खुले स्टोर में एक्सपायरी खाद्य सामग्रियों की बिक्री हो रही है। कहीं खाद्य सामग्री के पैकेट में बैच नंबर नहीं है तो कहीं बिना एक्सपायरी डेट के सामानों की बिक्री हो रही है। सेहत के लिए खतरा बने ऐसे प्रोडक्ट धड़ल्ले से बिक रहे हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग इसका निरीक्षण करता है। एक्सपायरी डेट का सामान मिलने पर उसे नष्ट भी कराता है।
विज्ञापन

एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थ खाने से सेहत पर इसका प्रभाव पड़ रहा है। एक ग्राहक ने बताया कि बच्चा बिस्कुट का पैकेट खरीदकर लाया था। घर लाने पर जब देखा तो उसपर एक्सपायरी डेट बीत चुका था। बच्चे को तुरंत बिस्कुट वापस करने के लिए भेजा। दुकानदार ने बिस्कुट वापस लेकर दूसरा पैकट दिया, जिसकी एक्सपायरी डेट अभी बाकी थी।
विज्ञापन

बड़ी कंपनियां रोजाना चेक करती हैं एक्सपायरी
बड़ी कंपनियों का अपना डिपार्टमेंटल स्टोर है। वह एक्सपायरी डेट को लेकर सजग रहती हैं। वह सामानों की चेकलिस्ट कंप्यूटर में रखती हैं। वहां का स्टॉफ रोजाना चेक करता हैं। चेक करने के दौरान जिन खाद्य पदार्थों की एक्सपायरी डेट खत्म हो चुकी है। उसे वह स्टोर से हटा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होता है बेस्ट बिफोर, यूज बाय और एक्सपायरी डेट
आप देखते होंगे कुछ खाद्य पदार्थों के पैकेट पर बेस्ट बिफोर लिखा होता है। इसका मतलब है कि दिए गए तारीख के बाद भी यह प्रोडक्ट सेफ है, लेकिन उसके स्वाद, न्यूट्रिएंट और महक में फर्क आ सकता है। कुछ प्रोडक्ट पर यूज बाॅय लिखा होता है। इसका मतलब है कि यह सेफ्टी से जुड़ा मानक है। यह दूध, दही, ब्रेड या मीट जैसे जल्दी खराब होने वाले प्रोडक्ट पर लिखा होता है। फूड प्वायजनिंग हो सकता है। कुछ प्रोडक्ट पर एक्सपायरी डेट लिखा होता है। इसका मतलब है कि इस तारीख के बाद यह प्रोडक्ट यूज करने लायक नहीं है।

विभाग नष्ट कराता है सामग्री
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के सहायक आयुक्त विनय कुमार सिन्हा ने बताया कि उनकी टीम नियमित अंतराल पर किराना और डिपार्टमेंटल स्टोर में मौजूद खाद्य पदार्थों का निरीक्षण करती रहती हैं। उनकी टीम को एक्सपायरी डेट बीतने वाले प्रोडक्ट को तुरंत नष्ट करा देती है। पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान बिस्कुट, नमकीन, ब्रेड और कई डिब्बा बंद और पैकेज्ड फूड को पकड़ा गया था। जिसे टीम ने तुरंत नष्ट करा दिया। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर बाजार में निरीक्षण किया जाएगा। यदि इस तरह का मामला मिलता है तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed