फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Make friends with plants and take care: Dr. Shalabh

पौधों से करें दोस्ती रखें ख्याल : डॉ. शलभ

Sun, 21 Jul 2024 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Make friends with plants and take care: Dr. Shalabh
बैकुंठपुर धाम पर पौधारोपण जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। हरित क्षेत्र में बढ़ोतरी के लिए चलाए जा रहे पौधरोपण जन आंदोलन में जनपदवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और बड़ी संख्या में पौधरोपण किया। सरकारी संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों, व्यापारिक संगठनों, एनसीसी, एनएसएस, विद्यालयों-कॉलेजों सहित विभिन्न संगठनों एवं संस्थाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक पेड़ मां के नाम अभियान और पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ के आह्वान पर उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया। जनपद में विविध पौधारोपण कार्यक्रमों में 32,81,740 पौधों का रोपण हुआ।
पौधरोपण का औपचारिक शुभारंभ छोटी गंडक नदी स्थित बैकुंठपुर धाम में मंत्रोच्चार के साथ हुआ। यहां सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने पौधरोपण किया। इसके बाद गोष्ठी में उन्होंने कहा कि बच्चे और युवा पौधों से दोस्ती करें, उनका ख्याल रखें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि इस बार उनकी विधानसभा क्षेत्र में अभियान के तहत पीपल के पौधे अधिक लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर नोडल अधिकारी अजय कुमार शुक्ल, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, सीडीओ प्रत्यूष पांडेय, सीएमओ डॉ. राजेश झा तथा डीएफओ जगदीश आर मौजूद रहे। अभियान के अंतर्गत जनपद में 32,81,740 पौधों का रोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
रुद्रपुर विधायक जय प्रकाश निषाद एवं एमएलसी डॉ. रतनपाल ने किया पौधरोपण
ग्राम पंचायत करनपुरा व ईश्वरपुरा में रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद, ग्राम पंचायत रामचक में विधान परिषद सदस्य स्थानीय निकाय डॉ. रतनपाल सिंह, विकास खंड में प्रमुख क्षेत्र पंचायत उषा पासवान ने पौधरोपण किया।

-------------

भाटपार रानी नगर क्षेत्र में हुआ वृहद पौधरोपण

फोटो-

भाटपार रानी। जिले में पौधरोपण अभियान के तहत शनिवार को ग्रामीण अंचलों, विद्यालयों, ग्राम पंचायतों आदि द्वारा सार्वजनिक भूमि पर जिलाधिकारी हरिशंकर लाल एवं मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया के नेतृत्व में अनेक जगहों पर हजारों की संख्या में पौधरोपण किया गया। नगर के मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज में एसडीएम हरिशंकर लाल, प्रबंधक राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, प्राचार्य डॉक्टर सतीश चंद्र गौड़ सहित शिक्षकों एवं छात्रों ने 250 सागौन, नीम, आम, पीपल, जामुन आदि का पौधरोपण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed